BJP से डर कर छोड़ी पार्टी, आप मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले संजय सिंह?

AAP leaders on Rajkumar Anand resignation: सौरभ भारद्वाज ने राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद अन्य आप विधायकों को संदेश देते हुए कहा कि अब एक-एक विधायक और मंत्री की परीक्षा है कि वे इस मुश्किल वक्त में कैसे पार्टी और दिल्ली वालों के साथ खड़े रहते हैं।

Sanjay Singh

राज्यसभा सांसद संजय सिंह। (File Photo)

विज्ञापन

AAP leaders on Rajkumar Anand resignation: आप के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि राजकुमार ने BJP से डर कर पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें गिरफ्तारी, जेल में बंद करने की धमकी और ईडी की जांच में फंसाने को लेकर इतना डराया कि वह पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो गए।

ईडी ने की ‘आप’ खत्म करने की साजिश

संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि BJP इस देश की आपराधिक पार्टी है, जो आप पार्टी और दिल्ली सरकार को तोड़ने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के सामने आ गया कि किस तरह ईडी की कार्रवाई के बाद राजनीतिक पार्टियां टूट रही हैं। उन्होंने कहा कि आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर ईडी की कार्रवाई के पीछे आप पार्टी को खत्म करने की साजिश है।

विज्ञापन

आप विधायकों को दिया ये संदेश

सौरभ भारद्वाज ने राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद अन्य आप विधायकों को संदेश देते हुए कहा कि अब एक-एक विधायक और मंत्री की परीक्षा है कि वे इस मुश्किल वक्त में कैसे पार्टी और दिल्ली वालों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजकुमार के घर नवंबर 2023 में ईडी ने 23 घंटे डेरा डाला था, तभी से उन्हें ईडी गिरफ्तारी को लेकर डरा-धमका रही थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों का कोई चरित्र नहीं है। अब देखना यह है कि बीजेपी ने जिस राजकुमार आनंद को खुद भ्रष्ट बताया था, अब वह उसे माला पहनाकर अपनी पार्टी में शामिल करती है या नहीं?’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ