Adulterated Sweets Seized In Delhi : कहीं आप तो मिलावटी मिठाई नहीं खा रहे हैं। दीपावली से पहले मिलावटी मिठाई का खेल शुरू हो गया है। लोगों को ऐसी मिठाइयों से बचाने के लिए दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को छापेमारी कर 430 किलो मिलावटी खोया जब्त कर लिया।
देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कई दुकानों में मिलावटी खोया या मिठाई बिकने लगी है। ऐसी मिठाई खाकर लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोरी गेट स्थित खोया मंडी में रेड मारी, जहां से खोया के 10 सैंपल लिए गए, जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के विकासपुरी में युवक को चाकुओं से गोदा, पुलिस ने 6 आरोपितों को घर से उठाया
430KG खोया किया नष्ट
छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने 430 किलोग्राम खोया भी जब्त किया। खोया से दुर्गंध आ रही थी, जो बिना देखरेख के पड़ा था। इस खोया से मिठाई बनना था। बाद में विभाग ने जब्त किए खराब खोया को नष्ट कर दिया। उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह छापेमारी की गई।
यह भी पढ़ें : दिल्लीवासी इस दिवाली भी पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे; AAP सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
छापेमारी के लिए 5 टीम गठित
खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोया मंडी से लिए सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया। बताया जा रहा है कि मिलावटी खोया और मिठाइयों को पकड़ने के लिए पांच स्पेशल टीमें बनाई गई थीं, जिनमें 15 अधिकारी शामिल थे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अगले कुछ दिनों में और रेड मारने का प्लान तैयार किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 mins ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
4 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
5 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
6 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
8 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines