दिल्ली के विकासपुरी में युवक को चाकुओं से गोदा, पुलिस ने 6 आरोपितों को घर से उठाया

Delhi Crime: दिल्ली में दोस्त संग सड़क पर घूम रहे एक शख्स पर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये मामला 15 अक्टूबर की रात करीब 10:45 का बताया जा रहा है।

suicide

Delhi Crime: दिल्ली के विकासपुरी में कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। जब ये घटना हुई उस वक्त वह युवक अपने दोस्त के साथ सड़क पर घूम रहा था। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, ये हमला पुरानी रंजिश की वजह से किया।

विज्ञापन

रात के वक्त हुआ हमला

दिल्ली में एक और चाकूबाजी का मामला सामने आया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात करीब 10.45 उनके पास हमले की जानकारी मिली। थाना विकासपुरी में एक व्यक्ति को चाकू मारने की जानकारी देने के लिए पीसीआर को फोन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, ये हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

पूछताछ में सामने आई हमले की वजह

इस पूरे मामले में जब पुलिस ने पूछताछ की तो, पता चला कि मृतक का नाम संजय है जो इंदिरा कैंप झुग्गी में रहता है। संजय एक कमर्शियल गाड़ी चलाता है। हमले के दौरान वह अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में ही घूम रहा था। कुछ दिन पहले उसका मोहल्ले के कुछ दूसरे लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान संजय को बुरी तरह पीटा गया और चाकू भी मारा गया, जबकि मनीष मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

पिछले दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां पर ठीक से बाइक चलाने का नसीहत देने पर दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। बाइक सवार ने दोनों पर चाकू हमला किया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ