New Delhi: दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मेयर शैली ओबेराॅय ने चुनाव के यह तारीख तय की है। एलजी ऑफिस ने सभी नियमों का पालन किया तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था कि एलजी ने मेयर चुनाव के लिए प्रिसाइडिंग ऑफिसर को नामित किया जिसने चुनाव में बाधा पैदा की। उन्होंने मनोनीत सदस्यों को संविधान के खिलाफ मतदान करने की अनुमति देने की कोशिश की। उनके इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी गलत बताया।
भारद्वाज ने बताया कि डिप्टी मेयर को भी प्रोटेम ऑफिसर बनाया जा सकता है जो मेयर का चुनाव करा सके। उन्होंने कहा कि स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव से संबंधित मामला कोर्ट में पेंडिंग है। मेयर पद के उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर फैसला पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।
और पढ़िए – Delhi Mayor Election: तीसरी बार टला दिल्ली मेयर का चुनाव, वोटिंग से पहले सदन स्थगित
38 दिन मेयर पद पर रही शैली ओबेराॅय
बता दें कि दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए थे। आप पार्टी ने इस चुनाव में 250 में 134 सीटें जीती थीं। आप नेता शैली ओबेराॅय 22 फरवरी को मेयर चुनी गईं। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया था। वहीं आप के आले मोहम्मद इकबाद डिप्टी मेयर चुने गए थे। उन्होंने बीजेपी के कमल बागड़ी को हराया था। बता दें मेयर शैली का 31 मार्च को 38 दिन का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
और पढ़िए – Delhi Mayor Election: भाजपा का आरोप, मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों को खरीदने की कोशिश
एक साल का होता है निगम का पद
दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में 34 वोटों से जीतीं शैली ओबेरॉय 38 दिन ही मेयर पद पर रहीं। दरअसल, एमसीडी एक्ट की धारा दो (67) के अनुसार निगम का साल अप्रैल माह की पहली तारीख से शुरू होता है, जो अगले साल 31 मार्च को समाप्त होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
15 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
17 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
18 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
20 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
21 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines