Dry day In Delhi: अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं तो अगस्त और सितंबर महीने के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिन ड्राई डे रहेगा। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए ड्राई डे की तारीख और दिन नोट कर लें, क्योंकि इस दिन शराब बेचने वालों पर सरकार की सख्ती रहेगी। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से अगस्त और सितंबर महीने में रहने वाले ड्राइडे को लेकर जानकारी साझा की जा चुकी है। इसके अनुसार, अगस्त और सितंबर महीने में 3 दिन राजधानी दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया गया है। इन 3 दिन दिल्ली में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अगर शराब की दुकानें खुलती मिलीं तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार 3 महीने बाद ड्राईडे की तारीखों की घोषणा करती है। वैसे शराब की दुकानों को ड्राई डे के मद्देनजर बंद करने का फैसला वर्ष की शुरुआत यानी जनवरी महीने में ही ले लिया जाता है। कई बार किसी समुदाय विशेष की मांग पर भी अचानक ड्राई डे घोषित करने की घोषणा सरकार की से की जाती है।
सितंबर में दो दिन तक बंद रहेंगे ठेके
आबकारी विभाग ने अरविंद केजरीवाल सरकार को जुलाई और अगस्त महीने के दौरान चार दिनों को ड्राई डे घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव दिया गया था। इस पर दिल्ली सरकार ने अपनी सहमति दे दी थी, जिनमें से मुहर्रम पर 29 जुलाई को ड्राई डे था। इसके अलावा अगले महीने 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस है, जिस दिन देशभर में ड्राई डे होगा। इसके अतिरिकत 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद है। इन तीन तारीखों को भी दिल्ली में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगीं।
ड्राई डे पर दुकान खोली तो होगी कार्रवाई
घोषित ड्राई डे पर शराब की दुकानें खोलने पर कड़ी कार्रवाई का प्राविधान है, क्योंकि ऐसा करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अंतर्गत शराब बेचने का लाइसेंस तक खत्म किया जा सकता है। यहां पर बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में ड्राई डे धार्मिक उत्सव, त्योहार अथवा महापुरुषों की जयंती के सम्मान में रखा जाता है। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी शराबबंदी रहती है। ड्राई डेज सरकारी और राजकीय अवकाश वाले दिन भी ड्राई डे रहता है। पूरे देश में शराब पीने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद' केंद्र ने HC में बताया
4 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines