दिल्ली में चाइनीज मांझे से कटी महिला की गर्दन, सड़क चलते अचानक फूटा खून का फव्वारा
Edited By Amit Kasana

Chinese Manjha
Edited By Amit Kasana

Chinese Manjha
नई दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में चाइनीज मांझे से महिला की गर्दन बुरी तरह कट गई। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। घाव इतना अधिक हुआ है कि महिला की सर्जरी करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार विंकी भारद्वाज कनॉट प्लेस में काम करती है। वह गाजियाबाद में रहती है। मंगलवार शाम वह अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। इस दौरान कश्मीरी गेट बस अड्डे से शास्त्री पार्क की तरफ जाते हुए फ्लाईओवर पर उसने गर्दन में अचानक तेज दर्द महसूस किया।
अभी वह स्कूटी को कंट्रोल कर पाती की वह सड़क पर जा गिरी। इस तरह अचानक गिरने से लोग सकपका गए। विंकी की गर्दन से तेज खून की धार बहने लगी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: