Delhi Traffic Advisory 19 may: अगर आप 19 मई को दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में होने वाले दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को लेकर एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. भारत मंडपम में 28 मई से 1 जून तक ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट’ और ‘इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट’ का आयोजन होने जा रहा है. इसी की तैयारियों को परखने के लिए 19 मई 2026 को दिल्ली में एक बड़ी समिट रिहर्सल की जाएगी, जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक पर सीधा असर पड़ेगा.
19 मई को रिहर्सल का समय और प्रभावित रास्ते
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 19 मई को दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक समिट की रिहर्सल चलेगी. इस दौरान एसपी मार्ग और मथुरा रोड सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे. सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इन रास्तों को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है. इसके अलावा भारत मंडपम के आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.
बिना रुकावट सफर के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल
जाम से बचने और समय पर अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रूट सुझाए हैं:
- रिंग रोड और वंदे मातरम् मार्ग: ये दोनों मार्ग दोनों दिशाओं में पूरी तरह चालू रहेंगे.
- एयरपोर्ट जाने वालों के लिए: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्री NH-8 और गुरुग्राम रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह रूट खुला रहेगा.
- नॉर्थ से साउथ दिल्ली: इस रूट पर यात्रा करने वाले लोग राजघाट और सराय काले खां होकर जाएं.
- वेस्ट से साउथ दिल्ली: धौला कुआं, मोती बाग और बिकाजी कामा प्लेस रूट का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहेगा.
- ईस्ट से साउथ दिल्ली: सराय काले खां और बारापुला-आश्रम चौक कॉरिडोर से होकर अपनी यात्रा पूरी करें.
भारत मंडपम आने वालों के लिए जरूरी गाइडलाइन
जो लोग किसी जरूरी काम से भारत मंडपम की तरफ आ रहे हैं, उनके लिए भी खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:
- पार्किंग: वाहनों के लिए भैरों मंदिर पार्किंग का इस्तेमाल करना होगा.
- एंट्री गेट: भारत मंडपम में प्रवेश केवल गेट नंबर 4 और गेट नंबर 10 से ही मिलेगा.
- कैब सर्विस: ओला, उबर, रैपिडो और भारत टैक्सी की सुविधाएं भी सिर्फ गेट नंबर 4 और 10 तक ही उपलब्ध रहेंगी.
- मेट्रो: इस रूट पर सफर के लिए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को सबसे आसान और बेहतर विकल्प बताया गया है.
ट्रैफिक पुलिस की जरूरी सलाह और हेल्पलाइन
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने घर से तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें. जब तक बहुत जरूरी न हो, भारत मंडपम एप्रोच रोड की तरफ जाने से बचें. लाइव ट्रैफिक अपडेट और डायवर्जन की सटीक जानकारी के लिए गूगल मैप्स (Google Maps) या मैपल्स (Mappls) ऐप का इस्तेमाल करें. किसी भी तरह की पूछताछ या इमरजेंसी में आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 1095, वॉट्सऐप नंबर +91-8750871493 या उनके आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल @dtptraffic पर संपर्क कर सकते हैं
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
12 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
12 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
14 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
15 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
16 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
17 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines