हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में घर के अंदर मिली बॉडी, बदबू आने पर चला पता

Delhi News: सीलमपुर इलाके में एक घर के अंदर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को करीब 3 दिन से बाहर नहीं देखा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
दिल्ली में घर के अंदर मिली बॉडी

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक घर के अंदर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को करीब 3 दिन से बाहर नहीं देखा गया था। घर के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा

सीलमपुर के गौतम पुरी की गली नंबर 10 में 55 वर्षीय कृपाल सिंह रहते थे। सोमवार दोपहर उनके घर से तेज बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीलमपुर थाना पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों की एक यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एक कमरा अंदर से बंद था। इसी कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई एक व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा पाया।

3 दिन से बंद था कमरा

मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। पता चला कि कृपाल सिंह को 3 दिन पहले बाहर देखा गया था। वह करीब 3 दिन से घर में ही बंद थे। सोमवार को तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने घर की कुछ चीजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

पुलिस रिश्तेदारों से कर रही संपर्क

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला है कि कृपाल सिंह अकेले रहते थे। उनका पड़ोसियों से कम मिलना-जुलना था। वह किसी से भी ज्यादा बात नहीं करते थे। पुलिस ने मृतक के कुछ रिश्तेदारों से संपर्क किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है। अगर कोई रिश्तेदार सामने आता है तो पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola