दिल्ली और देहरादून के बीच अक्सर यात्रा करने वालों के लिए यह एक खास खबर है। दरअसल, दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। जिसका 3.4 किलोमीटर लंबा हिस्सा आम जनता के लिए पहले ही खोल दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से चालू होने के बाद दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6-7 घंटे से घटाकर केवल 2.5-3 घंटे तक रह जाएगा। वहीं, इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने से सहारनपुर से दिल्ली तक की यात्रा केवल 1.5 से 2 घंटे में पूरी की की जा सकेगी। जानिए एक्सप्रेसवे का काम कहां तक पहुंचा।
कम समय में होगा सहारनपुर का सफर
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड का सफर आसान हो जाएगा। इससे सहारनपुर के लोगों को भी सीधा फायदा होगा, जिससे सहारनपुर से दिल्ली तक की यात्रा केवल 1.5 से 2 घंटे में तय की जा सकेगी। इससे व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा। अभी सहारनपुर के लोग इलाज के लिए देहरादून जाते हैं, जहां पहुंचने में उन्हें 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से यहां का सफर केवल 30 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। इसका निर्माण 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Digha-Koilwar Expressway से यूपी-बिहार को मिलेगी रफ्तार! जानिए किन जिलों से होकर गुजरेगा?
चार चरणों में हो रहा काम
212 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम चार चरणों में किया जा रहा है। दिल्ली से शुरू होकर यह रास्ता उत्तर प्रदेश में एंट्री से करने से पहले शास्त्री पार्क, खजूरी खास और खेकड़ा में मंडोला से होकर बागपत, शामली और सहारनपुर को कवर करेगा और अंत में उत्तराखंड में देहरादून पहुंचेगा। इस प्रोजेक्ट का काम अक्टूबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बार-बार आने वाली रुकावटों के चलते इसकी पूरी तरह से खोलने की तारीख आगे बढ़ती गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में ही इस एक्सप्रेसवे को खोलने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि इसका 80 फीसदी से ज्यादा काम किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: Mumbai-Pune Expressway पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर! पनवेल एग्जिट 6 महीने के लिए हुआ बंद
संबंधित खबरें
AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 hr agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
4 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
5 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
8 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines