---विज्ञापन---

देश angle-right

Mumbai-Pune Expressway पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर! पनवेल एग्जिट 6 महीने के लिए हुआ बंद

Mumbai-Pune Expressway: नवी मुंबई यातायात पुलिस ने एजवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि मंगलवार से अगले 6 महीने तक गाड़ियों को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई कैरिजवे पर पनवेल एग्जिट से जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

---विज्ञापन---

Mumbai-Pune Expressway: कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए देशभर में सड़कों और एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में नवी मुंबई यातायात पुलिस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई कैरिजवे पर गाड़ियों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला कलंबोली सर्कल पर एक फ्लाईओवर और एक अंडरपास के निर्माण की वजह से लिया गया है। जानिए इस रास्ते पर जाने वाली गाड़ियों को किस रूट पर डायवर्ट किया जाएगा?

किन रास्तों पर जाने से बचें?

नवी मुंबई यातायात पुलिस के मुताबिक, मंगलवार से अगले छह महीने तक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई कैरिजवे पर पनवेल एग्जिट के बंद किया जा रहा है। नवी मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (यातायात) तिरुपति काकड़े ने कहा, यह पाबंदी महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम के जरिए बनाए जा रहे कलंबोली सर्कल में एक फ्लाईओवर और एक अंडरपास की वजह से लगाई जा रही है। हालांकि यातायात पुलिस की कलंबोली इकाई ने इस दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway कब तक खुलने के चांस? आधे वक्त में पूरा होगा सफर

यह पाबंदी कलंबोली सर्किल से पनवेल, मुंब्रा और जेएनपीटी की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए है, लेकिन इसका असर तलोजा, कल्याण और शिलफाटा की ओर जाने वाली गाड़ियों पर भी पड़ेगा।

---विज्ञापन---

कहां से किया जाएगा डायवर्ट?

पांबदी लगाए जाने के इस रास्ते पर जाने वाली गाड़ियों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। रास्ता बंद करने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल, गोवा और जेएनपीटी जाने वाली गाड़ियों को पनवेल एग्जिट से 9.6 किमी पहले कोन फाटा पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहां से, वे लेफ्ट मुड़कर पलासपे सर्किल तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद अपनी यात्रा को जारी रखते हुए गाड़ियां नेशनल हाईवे 48 (दिल्ली-चेन्नई हाईवे) से जुड़ जाएंगी।

नवी मुंबई की डीसीपी (ट्रैफिक) तिरुपति काकडे का कहना है कि मोटर वाहन अधिनियन के तहत पाबंदी लगाई गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह काम पूरा हे जाएगा तो कलमबोली सर्कल पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahakumbh की भीड़ में ट्रेन छूटने पर रेलवे ने दिए 2 विकल्प, पैसा वसूली के पूरे चांस

First published on: Feb 11, 2025 02:35 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola