हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में सनसनीखेज नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, स्मैक के चक्कर में ली गई जान

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले की एएटीएस (एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) टीम, इंस्पेक्टर मनीष के नेतृत्व में इस “ब्लाइंड मर्डर ” का खुलासा किया गया है। घटना 29 मई को पीएस डाबरी इलाके में की है। पुलिस को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत की सूचना मिली। पढ़ें राहुल प्रकाश की पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने एक 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले को कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का मकसद चोरी करना बताया गया है, ताकि स्मैक के लिए पैसे जुटाए जा सकें।

मोबाइल के जरिए कातिल तक पहुंची पुलिस

द्वारका जिले की एएटीएस (एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) टीम, इंस्पेक्टर मनीष के नेतृत्व में इस “ब्लाइंड मर्डर ” का खुलासा किया गया है। घटना 29 मई को पीएस डाबरी इलाके में की है। पुलिस को एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान, जिसमें एक मोबाइल फोन और एक टैब शामिल आदि गायब थे। तकनीकी निगरानी के माध्यम से पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि यह यह फोन ‘अनस’ नामक व्यक्ति से मिला था।

मार्च 2025 में जेल से था छूटा

इसके बाद पुलिस ने 23 वर्षीय अनस पुत्र नसीम, निवासी सीतापुरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि अनस ने मार्च 2025 में जमानत पर बाहर आने के बाद इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान, अनस ने 13 वर्षीय किशोरी की हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि वह मृतक के घर के ठीक बगल वाले दूसरे घर में रहता है और पड़ोसी होने के नाते वह लड़की के परिवार को जानता था। उसने चोरी करने के इरादे से घर में चोरी की कोशिश की।

विज्ञापन

शोर मचाने पर गला घोंट दिया

अनस ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के घर में चोरी करते हुए लड़की ने उसे देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से उसने लड़की का गला घोंट दिया और फिर मोबाइल फोन और टैब लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल और टैब बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अनस पहले भी कई झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola