---विज्ञापन---

महिला ने 5 स्टार होटल में नहीं चुकाया 6 लाख का बिल, खाते में थे सिर्फ 41 रुपये

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एयरोसिटी में एक लग्जरी होटल से करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया था। जब जांच की गई तो पता चला कि महिला के खाते में केवल 41 रुपये हैं।

---विज्ञापन---

Delhi News: दिल्ली के एयरोसिटी में एक लग्जरी होटल से करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने 13 जनवरी को एक महिला को गिरफ्तार किया था। जांच करने पर पता चला कि महिला के खाते में केवल 41 रुपये थे। महिला आंध्र प्रदेश की रहने वाली है। वह काफी दिन तक एयरपोर्ट के पास रुकी थी। उसके यहां रुकने के पीछे के मकसद का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। लिहाजा, उसने आंध्र प्रदेश पुलिस से महिला के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।

पुलिस का सहयोग नहीं कर रही महिला

---विज्ञापन---

एक अधिकारी ने बताया कि महिला पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। इस पर उससे अपने बैंक खाते का विवरण दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने नहीं दिखाया। जब पुलिस ने उसके पिछले खाते की जांच की तो पता चला कि उसमें केवल 41 रुपये हैं।

एयरोसिटी में 15 दिनों तक रुकी थी महिला

---विज्ञापन---

पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान झांसी रानी सैमुअल के रूप में की गई है। यह महिला दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में स्थित पुलमैन होटल में 15 दिनों तक रुकी थी। उसने कथित तौर पर लगभग 5,88,176 रुपये का फर्जी लेनदेन किया था। अधिकारी ने कहा कि होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने होटल की स्पा सुविधा में ईशा दवे नाम का एक फर्जी पहचान पत्र बनाया था और 2,11,708 रुपये की सेवाओं का लाभ उठाया था।

यह भी पढ़ें: ‘जूता चटवाया, सेक्‍सुअली असॉल्ट किया’, 14 साल के बच्चे ने दिल्ली पुलिस को रो-रोककर बताई आपबीती

---विज्ञापन---

पुलिस ने कहा कि सैमुअल ने होटल के कर्मचारियों को दिखाया कि वह आईसीआईसीआई बैंक यूपीआई ऐप पर लेनदेन कर रही थी, लेकिन भुगतान मिलान के बाद पता चला कि बैंक को कोई भुगतान नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा, ”ऐसा संदेह है कि उसने जिस ऐप का इस्तेमाल किया वह संदिग्ध था।”

महिला को 13 जनवरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---विज्ञापन---

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही है। उसने शुरू में पुलिस को बताया कि वह एक डॉक्टर हैं और उसके पति भी डॉक्टर हैं, जो न्यूयॉर्क में रहते हैं। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। सैमुअल को दिल्ली पुलिस ने 13 जनवरी को होटल स्टाफ की कॉल के बाद गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में उसे धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में एफआईआर में आईपीसी की धारा 419 , 468 और 471 को भी जोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: रेव पार्टियां, नशा और एंफेटामाइन…नोएडा में खुली थी ‘जहरीली’ लैब, ड्रग्स बनाते थे 4 अफ्रीकी नागरिक

---विज्ञापन---

First published on: Jan 31, 2024 12:03 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola