IND vs AFG: दिल्ली में संभलकर निकलें आज, मैच से पहले कई सड़कों पर डायवर्ट रहेगा रूट, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में आज कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, इसलिए आज लोग दिल्ली में संभलकर सफर करें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को उसका पालन करने की सलाह दी है और आज सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करने की अपील की है.

Traffic Advisory | Delhi Police | Ind vs Afg

दिल्ली में आज कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. (Credit-X)

दिल्लीवासी और बाहर से आने वाले लोग आज राजधानी में संभलकर निकलेंगे तो न ट्रैफिक जाम में फंसेंगे और न अपने गंतव्य के लिए लेट होंगे. क्योंकि आज दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान में टी-20 मैच के कारण ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. आज मध्य दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेंगे. दिल्ली पुलिस ने आज के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू करके लोगों को उसका पालन करने की सलाह दी है. घर से निकलने से पहले प्लानिंग करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें. साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आज सड़कों पर ट्रैफिक कर्मियों को सहयोग करें.

विज्ञापन

मैच के कारण इन सड़कों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

बता दें कि राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन 2026 चल रहा है, जिसका आज दूसरा और अंतिम दिन है. इस बीच आज अरुण जेटली स्टेडिमय में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इसलिए आज स्टेडियम के आस-पास ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जिसे लेकर जारी एडवाइजरी के अनुसार, आज ITO, राजघाट, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, DDU मार्ग, आसफ अली रोड समेत कई रूट बाधित रहेंगे. लोगों से अपील है कि वे आज इन सड़कों पर जाने से बचें और अगर जाना जरूरी है तो प्लानिंग करके समय से पहले घर से निकलें ताकि गंतव्य तक पहुंच सकें.

विज्ञापन

लोगों से वैकल्पिक रूट इस्तेमाल करने की सलाह

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे से स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा और पार्किंग से जुड़े नियम भी लागू हो जाएंगे. लोगों को सलाह दी गई है कि वे प्लानिंग करके ही घर से सफर के लिए निकलें. स्टेडियम के आस-पास बेवजह यात्रा करने से बचें. वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. मैच के दर्शकों से अनुरोध है कि वे एंट्री पॉइंट पर समय से पहुंचे और पार्किंग के निर्देशों का पालन करें. पिक-अप और ड्रॉप पाइंट का इस्तेमाल करें. पार्किंग माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड में होगी.

स्टेडियम के लिए आज इन सड़कों से मिलेगी एंट्री

1. गेट नंबर- 1 से 8 बहादुर शाह जफर मार्ग
2. गेट नंबर-10 से 15 जवाहर लाल नेहरू मार्ग
3. गेट नंबर- 16 से 18 बहादुर शाह जफर मार्ग, नियर पेट्रोल पंप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ