---विज्ञापन---

रेव पार्टियां, नशा और एंफेटामाइन…नोएडा में खुली थी ‘जहरीली’ लैब, ड्रग्स बनाते थे 4 अफ्रीकी नागरिक

Noida Police Raid In Lab: नोएडा पुलिस ने एक लैब में रेड मारकर नशा करने में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स बरामद की है और 4 तस्कर गिरफ्तार किए हैं।

---विज्ञापन---

Greater Noida Police Exposed Drug Lab: रेव पार्टियों और ड्रग्स, आजकल के युवाओं का पैशन है। दिल्ली-NCR के युवाओं में रेव पार्टियों और ड्रग्स का क्रेज काफी देखने को मिलता है। पिछले दिन एल्विश यादव की रेव पार्टी एक्सपोज होने और जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासों के बाद नोएडा पुलिस काफी सतर्क है।

इसी कड़ी में छापामारी करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल दिल्ली की टीम ने ग्रेटर नोएडा में नशे की लैब पकड़ी है। रेड के दौरान लैब से 20 किलो से ज्यादा रॉ मैटेरियल और एंफेटामाइन ड्रग मिली। साथ ही लैब में ड्रग बनाते अफ्रीकी मूल के 4 नागरिक मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘क्रूर, जघन्य, दरिंदगी की हदें पार’; अमेरिका में 2 भारतीय छात्रों का मर्डर, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

जमानत पर चल रहे चारों नशा तस्कर

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान लैब से जो 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें से 3 सजायाफ्ता हैं। उन्हें 10-10 साल की सजा हुई हे और वे अभी जमानत पर बाहर चल रहे हैं। ACP ऑपरेशन राम अवतार को लैब के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर उन्होंने एक रेड टीम बनाई।

---विज्ञापन---

इस टीम में नारकोटिक्स स्क्वाड के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष चंद, सब इंस्पेक्टर सपना शर्मा, भारत सिंह, हेड कांस्टेबल लोकेंद्र, अश्विनी को शामिल किया गया। इस टीम ने लोकल पुलिस के साथ मौके पर जाकर छापेमारी की तो पुलिस को देखकर चारों तस्करों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें: ‘गंदी डिमांड’ पर पत्नी ने दांतों से ऐसी जगह काटा, अधमरे हाल में पति दाखिल है अस्पताल में

---विज्ञापन---

एंफेटामाइन की भारत में ज्यादा खपत

पुलिस के अनुसार, एंफेटामाइन ड्रग्स भारत में ज्यादा इस्तेमाल होने लगी है, क्योंकि इससे मुंह से दुर्गंध नहीं आती। इसका नशा करने पर किसी को पता भी नहीं चलता। यह जल्दी नशा करती है और 2-3 बार इस्तेमाल करने पर ही इसकी लत लग जाती है।

पहले यह ड्रग्स केवल पाकिस्तान और दूसरे देशों से स्मगल की जाती थी, लेकिन अब इसे भारत में बनाकर की युवाओं को उपलब्ध कराया जाने लगा है। पिछले साल भी इस दवाई की खेप बरामद की गई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Video: 36 सेकेंड में हथौड़े से 27 वार, US में भारतीय छात्र को इंसानियत दिखाने के बदले म‍िली खौफनाक मौत

First published on: Jan 30, 2024 05:50 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola