पसलियां टूटी, सीने-पेट में चोटें… मणिपुर के म्यूजिशियन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली में हुई थी हत्या

मणिुपर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत होने की वजह का खुलासा हुआ है. विक्रम सिंह की दिल्ली में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.

Manipuri musician | Chongtham Vikram Singh | Postmirtem Report

ढाबे से आ रहे शोर का विरोध करने पर विक्रम सिंह की हत्या की गई थी. (Credit-X)

साउथ ईस्ट दिल्ली के किलोकारी गांव में मणिपुर के 54 वर्षीय संगीतकर चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. उन्होंने अपने घर के बाहर स्थित ढाबे से आ रहे शोर का विरोध किया था, लेकिन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और इस दौरान हुई मारपीट से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में आरोपी 7 संदिग्धों को गिरफ्तार करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. वहीं अब विक्रम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें उनकी मौत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम की मौत इंटरनल ब्लीडिंग के कारण हुई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट से विक्रम सिंह को गंभीर चोटें लगी थीं और उनकी मौत इंटरनल ब्लीडिंग के कारण हुई. विक्रम के सिर, चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर, छाती, पेट और पीठ पर चोटें लगी थीं. उनकी पसलियों में फ्रैक्चर और ब्लीडिंग के कारण खून के थक्के जम गए थे. उनकी तिल्ली में भी चोट मिली. विक्रम सिंह को गत मंगलवार को देररात करीब 12:25 बजे बेहोशी की हालत में होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया था. जहां सुबह करीब 6 बजकर 32 मिनट पर हेमरेजिक शॉक यानी इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया था.

7 आरोपियों में एक नाबालिग युवक भी शामिल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पेरिटोनियल (पेट) गुहा में लगभग 2 लीटर हेमपेरिटोनियम (इंटरनल ब्लीडिंग) मौजूद है, जिसमें 160 ग्राम जमा हुआ खून है. पुलिस FIR के अनुसार, चोंगथम विक्रम सिंह ने पहले भी आरोपियों ने शोर न मचाने के लिए कहा था, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग शामिल है. आरोपियों की पहचान भरत कुमार (19), प्रमोद (26), रमजान खान (22), दीपांशु (21), मोहन विश्वकर्मा (32), विजय (36) और मन्नू (26) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

नस्लीय हमले के एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (2) (भीड़ के द्वारा पीट-पीट कर हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिंह को सबक सिखाने का इरादा किया था, क्योंकि उन्होंने हंगामे का विरोध किया था. हालांकि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि हमला जानलेवा साबित होगा ओर न ही उनकी हत्या करने का इरादा था. आरोपी ढाबे में कर्मचारी और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते थे. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या नस्लीय हमला किया गया था?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ