Onion Price: प्याज की आपूर्ति के लिए कांदा एक्सप्रेस ने अपना काम शुरू कर दिया है। 20 अक्टूबर के बाद बुधवार को ट्रेन के जरिए करीब 840 टन प्याज दिल्ली लाया गया। ये प्याज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। इसके पहले कांदा एक्सप्रेस के जरिए 1600 टन प्याज लाया गया था। राजधानी में प्याज का इतना बड़ा स्टॉक आने के बाद संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जल्द ही इसकी कीमत में गिरावट आएगी। जल्द ही प्याज की कीमत 35 रुपये किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
35 रुपये किग्रा में मिलेगा प्याज!
सरकार ने प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए इतनी बड़ी खरीद की है। इस प्याज को अब आजादपुर मंडी से बेचा जाएगा। कहा जा रहा है कि इस प्याज का एक हिस्सा खुदरा में 35 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा जाएगा। अभी प्याज के रेट की बात करें तो दिल्ली में ये 60-80 रुपये किग्रा में मिल रहा है। चूंकि अब प्याज के स्टॉक में बढ़ोतरी हुई है तो जल्द ही इसकी बदली हुई कीमत का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: New Rules: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं 10 नियम, जानें आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
कहां मिलेगा सस्ता प्याज?
नेफेड ने मूल्य स्थिरीकरण कोष से इस प्याज की खरीद की है। इस प्याज का एक बड़ा हिस्सा नासिक और अन्य केंद्रों से सड़क परिवहन के जरिए कई जगह पर भेजा गया। इसमें करीब 1.40 लाख टन से अधिक प्याज है। इसको राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) 22 राज्यों में 104 जगह पर पहुंचाने का काम कर रहा है। 35 रुपये प्रति किलो खुदरा बिक्री के लिएएजेंसियों ने केंद्रीय भंडार और रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी भी कर ली है। इसके साथ ही जल्द ही ये प्याज कम कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा।
कब-कब आया कितना प्याज?
सरकार ने प्याज को समय पर और कम परिवहन लागत से पहुंचाने के लिए ट्रेन की शुरुआत की। पहले 20 अक्टूबर को 1600 टन प्याज लाया गया, इसके बाद 26 अक्तूबर को 840 टन प्याज चेन्नई लाया गया। इतनी ही एक खेप बुधवार को नासिक से गुवाहाटी के लिए भेजी गई। सरकार ने रबी सीजन में करीब 4.7 लाख टन प्याज जमा किया था।
ये भी पढ़ें: Gold Sale: धनतेरस पर कम क्यों बिका सोना? जान लें खरीदारी में गिरावट की मुख्य वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
10 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
44 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines