हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 आरोपी जामताड़ा से पकड़े

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के 3 लोगों को जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट

विज्ञापन
Photo Credit: Delhi Police

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के लोग दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठग करते थे। दक्षिण पश्चिम जिला साइबर पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने इस तरह से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। यह गैंग झूठे मैसेज भेजकर लोगों को उनके पानी के कनेक्शन कटने की जानकारी देता था और मैसेज में दिए खास नंबर पर कॉल करने को कहता था। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पानी का कनेक्शन कटने का मैसेज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह के तीनों सदस्यों ने खुद को दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी बताया और लोगों को ठगा। यह पूरा गिरोह एक सिस्टम का पालन करते हुए बड़ी शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पहले तो गिरोह की तरफ से लोगों के पास एक मैसेज भेजा जाता था, जिसमें मीटर की रीडिंग अपडेट न होने और पानी का कनेक्शन कटने की बात कही जाती थी।

इसके बाद अधिक जानकारी के लिए मैसेज में दिए एक खास नंबर पर कॉल करने को कहा जाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करता था, आरोपी उन्हें एक खतरनाक ऐप .APK फाइल डाउनलोड करने के लिए मजबूर करते थे। आरोपी कहते थे कि यह ऐप उनकी मीटर रीडिंग को अपने आप अपडेट कर देगा।

विज्ञापन

कब सामने आया मामला?

इस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब आरके पुरम के रहने वाले लक्ष्मण अग्रवाल ने पुलिस में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। लक्ष्मण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक मैसेज मिला और उन्होंने इसे असली मानकर दिए गए नंबर पर कॉल कर लिया। फोन पर उन्हें एक अधिकारी ने ‘दिल्ली जल बोर्ड ऐप’ इंस्टॉल करने को कहा, जिसके लिए सिर्फ उन्हें 12 रुपये का छोटा सा भुगतान करना था। जैसे ही उन्होंने भुगतान करने के लिए अपने बैंक की डिटेल्स ऐप में डाली, वैसे ही उनके खाते से 38,161 रुपये निकाल लिए गए।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में 7 दिन तक चली छापेमारी

दक्षिण पश्चिम जिला साइबर पुलिस ने तुरंत शिकायत पर एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने टेक्निकल एनालिसिस के जरिए आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस की टीम ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 7 दिन तक छापेमारी की। फिर पुलिस ने जामताड़ा से रवि मंडल, देवघर से रमेश कुमार मंडल और गिरिडीह से महेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से 13 स्मार्टफोन, एक टैबलेट और धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए कई सारे SIM कार्ड बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘नालियों में न बहाने दें कुर्बानी का खून…’, ईद-उल-अजहा पर मौलाना ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस को आरोपियों के पास क्या मिला?

इसके अलावा पुलिस ने इन लोगों के पास से दिल्ली जल बोर्ड के ग्राहकों की कॉन्टेक्ट लिस्ट वाली एक्सेल शीट, कई तरह के धोखाधड़ी वाले .APK फाइल्स और कई पीड़ितों की संवेदनशील बैंकिंग जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड विवरण और पासवर्ड भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर 35 साइबर क्राइम मामले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola