‘छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश’, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विरोध प्रदर्शनों और विपक्ष पर कड़ा हमला बोलते हुए इसे देश में अस्थिरता पैदा करने की साजिश बताया है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हार के बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया. प्रधान ने साफ किया कि भारत की जनता विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता परिवर्तन के सपने को कभी स्वीकार नहीं करेगी.

Rahul Gandhi Dharmendra Pradhan

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हार के बाद लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया. Credit ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विरोध प्रदर्शनों और विपक्षी दलों के रुख पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे देश को अस्थिर करने का प्रयास बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र हितों और व्यवस्था सुधार के नाम पर शुरू हुए आंदोलनों के पीछे की असलियत अब सामने आ चुकी है. धर्मेंद्र प्रधान ने सीधे तौर पर विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देशहित और व्यवस्था ठीक करने के दावों के साथ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों का असली चरित्र अब छिपा नहीं रह गया है. खुले तौर पर ‘रिजीम चेंज’ और बांग्लादेश जैसे घटनाक्रमों से प्रेरणा लेने की बातें यह साबित करती हैं कि यह सब केवल छात्रों की आड़ में किया जा रहा है. इसका मकसद देश में अराजकता पैदा करना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि विदेशी ताकतों के सहारे सत्ता पाने का सपना देखने वाले लोग यह अच्छी तरह समझ लें कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल और केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ही संभव है. देश की जनता ऐसी किसी भी अलोकतांत्रिक सोच और साजिश को कभी स्वीकार नहीं करने वाली है.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए प्रधान ने कहा कि बार-बार चुनावी हार झेलने के बाद भी वे जनता के जनादेश का सम्मान नहीं कर रहे हैं. चुनावों में मनचाहे नतीजे न मिलने पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर अविश्वास पैदा करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी रणनीति रही है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को परेशान करना और संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि हाथ में संविधान लेकर चलने के बावजूद राहुल गांधी जनादेश और संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी के इस रवैये को लोकतंत्र के प्रति शर्मनाक और नफरती करार दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ