IND vs NZ: कब से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज? यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया इसी महीने ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने वाली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी.

Team India: Photo Credit/ ANI

Team India: Photo Credit/ ANI

India vs New Zealand T20 Series: भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अब तक सीरीज में 4 मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने 2 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है. सीरीज 2-2 से बराबर पर है. आखिरी मैच 17 अक्टूबर को एम चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. आइए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन

22 अक्टूबर को होगा भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर, गुरुवार से होगा. सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के बाद दोनों टीमें 24 अक्टूबर को दूसरे टी20 मैच में भिड़ेंगी. इसके बाद तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर, चौथा मैच 30 अक्टूबर और पांचवां व आखिरी टी20 मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा. इस तरह दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का समापन 1 नवंबर को होगा. इसके बाद 4 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह दौरा भारतीय टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने और जीत के साथ दौरे का आगाज करने पर होगी.

विज्ञापन

हो चुका है टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. हालांकि, फिलहाल बीसीसीआई ने केवल टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान होना अभी बाकी है. उम्मीद है कि चयनकर्ता अगले कुछ दिनों में इन दोनों फॉर्मेट की टीमों का भी ऐलान कर सकते हैं.

भारतीय टीम के लिए इस दौरे पर टेस्ट सीरीज अहम है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ये मैच जीतना काफी अहम है. भारत की निगाहें टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबले पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ