दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD ने दिया ताजा अपडेट

Delhi-NCR Weather: पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में गर्मी बढ़ने लगी थी। हालांकि, बीते दो दिनों में मौसम ने थोड़ी करवट ली है। कहीं-कहीं पर तेज बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज भी दिल्ली-नोएडा में बारिश हो रही है।

Delhi-NCR Weather

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बादलों की आवाजाही लगी हुई है। हालांकि, उससे पहले तक राजधानी में तापमान बढ़ता जा रहा था, लेकिन इन दो दिनों की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 25 अगस्त की सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ ही हुई। दिल्ली में बीती रात से ही कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं, NCR में तेज और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। नोएडा में आज सुबह से ही हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश का ये सिलसिला आने वाले कई दिनों तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई क्षेत्रों में मौसम का ताजा अपडेट दिया है।

दिल्ली में हो रही रुक-रुककर बारिश

दिल्ली में पिछले हफ्ते तेज धूप से लोगों को परेशानी होने लगी थी। इसी बीच मौसम ने करवट ली। दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार और रविवार को राजधानी में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो अभी तक थमा नहीं है। तेज बारिश के बाद दिल्ली में कई जगह पर पानी भरने की समस्या भी देखी गई।

विज्ञापन

NCR में झमाझम बारिश

इसी के साथ नोएडा में भी आज बारिश से मौसम ने करवट ली है। आज सुबह 5 बजे के करीब बारिश शुरू हुई, जिसके बाद रास्तों में कई जगह पर पानी भरा देखा गया। नोएडा में इस तरह का मौसम अभी आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में 26, 27 और 28 अगस्त को आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतानी जारी है।

किन जिलों में बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसमें गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ