Diljit Dosanjh Concert Fake Tickets News: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Concert) के कॉन्सर्ट में टिकटों को लेकर फर्जीवाड़ा एक बार फिर सामने आया है। पुलिस ने बताया कि जोमैटो के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए कथित तौर पर ‘फर्जी टिकट’ बेचने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान उत्तर पश्चिम दिल्ली के राजीव नगर निवासी नितिन के रूप में हुई है।
जोमैटो ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने 17 सितंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (दक्षिण) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दावा किया गया था कि जोमैटो के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई गई है, जो दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट बेच रही है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के टिकट बेचने के लिए जोमैटे कंपनी को ही अधिकृत (Authorised) किया गया था। इस शिकायत पर पुलिस स्टेशन, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी ने कबूला जुर्म
जांच के दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में नितिन ने खुलासा किया कि वह फर्जी वेबसाइट बनाकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकट बेच रहा था। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा, ‘पुलिस टीम ने आरोपी के बैंक लेनदेन का विश्लेषण किया जिसमें ठगी की गई राशि ट्रांसफर की गई थी। दो टिकटों के लिए कुल 7,998 रुपये (3999+3999) बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
एडिट कर बेचता था टिकट
जांच से जुड़े एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह कॉन्सर्ट के टिकटों को एडिट कर उन्हें बेचता था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने के लिए शहर की अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
2 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines