Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 की मौत, 37 को बचाया

Delhi Malviya Nagar Fire: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में दर्दनाक अग्निकांड हुआ. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. दमकल विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

delhi fire news live, delhi malviya nagar fire news live, Malviya Nagar Fire,Delhi Fire Service, Restaurant Fire, delhi latest news, Delhi news, Delhi latest news, Delhi news live, Delhi news today, Today news Delhi,Delhi Restaurant Fire,delhi fire,malviya nagar fire,restaurant fire,delhi fire services
विज्ञापन

Delhi Malviya Nagar Fire: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. बुधवार सुबह यहां एक मशहूर रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस भयानक अग्निकांड में झुलसने और दम घुटने के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दुख का माहौल है. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को सुबह करीब 09:45 बजे मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और राहतकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिवीजनल ऑफिसर (DO) रविंदर खुद टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य की कमान संभाले हुए हैं.

शुरुआती कार्रवाई के दौरान दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्टोरेंट की इमारत के बेसमेंट से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. उन्हें कैट्स (CATS) एम्बुलेंस के जरिए तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कुल 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. हालांकि, अस्पताल ले जाए जाने के बाद डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस और प्रशासन की टीमें अभी भी मौके पर मौजूद हैं और इस बात की जांच की जा रही है कि आग लगने की असली वजह क्या थी. हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

10 नहीं, 4 लोगों की हुई मौत: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड में 10 लोगों की मौत की जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं. पुलिस ने जनता से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त ने मामले की सही जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस दर्दनाक हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दुर्घटना में घायल हुए 3 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ