Live Updates
वजीरपुर सीट से रागिनी ने भरा नामांकन
दिल्ली की वजीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
शिफा उर रहमान ने दर्ज किया नामांकन
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार शिफा उर रहमान ने दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। शिफा उर रहमान पुलिस हिरासत के बीच अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।
भुवन सिंह ने किया नामांकन
दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी भुवन सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भुवन सिंह पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।
शिखा राय ने भरा नामांकन
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी शिखा राय ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
AAP के 2 पार्षदों ने थामा बीजेपी का हाथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 2 पार्षदों ने BJP ज्वॉइन कर ली है। बापरोला वार्ड से MCD पार्षद रविंदर सोलंकी और मंगलापुरी से नरेंद्र गिरसा BJP का हिस्सा बन गए हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पश्चिमी दिल्ली के सांसद कमलजीत सहरावत की मौजूदगी में दोनों ने BJP की सदस्यता ग्रहण की है।
AAP को 10 साल बाद छात्रों की याद आई- कांग्रेस
छात्रों को मेट्रो में रियात और फ्री बस सेवा देने का ऐलान करने वाली AAP पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि AAP को 10 साल बाद छात्रों और युवाओं की याद आई है। पिछले 10 साल में AAP क्या कर रही थी?
कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद छात्रों को मेट्रो के किरए में रियायत देने और बसों का किराया मुफ्त करने का ऐलान किया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि केजरीवाल झूठे वादे कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के पास पैसे नहीं है। वो अपने वादे कैसे पूरे करेंगे?
दिल्ली चुनाव की जीत का मंत्र देंगे पीएम मोदी
दिल्ली चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 22 जनवरी को पीएम मोदी नमो भारत ऐप के जरिए सभी से ऑनलाइन जुड़ेंगे।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की नेट वर्थ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट संदीप दीक्षित ने अपनी नेट वर्थ जारी की है। नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले संदीप दीक्षित 11 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
3 पार्ट में जारी होगा बीजेपी का संकल्प पत्र
दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज संकल्प पत्र जारी करेंगे। यह संकल्प पत्र तीन पार्ट में जारी किया जाएगा।
दुर्गेश पाठक भरेंगे नामांकन
AAP नेता दुर्गेश पाठक आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। AAP ने उन्हें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से चुनावी उम्मीदवार बनाया है। नामांकन भरने से पहले दुर्गेश पाठक ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।
अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली चुनाव से पहले AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने स्कूल कॉलेज के छात्रों के लिए बसों का सफर मुफ्त करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेट्रो के किराए में भी रियायत दी जाएगी।
केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पुरानी शराब नीति में 2,026 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। CAG रिपोर्ट से यह पता चला है। केजरीवाल ने दिल्ली को लूटने का काम किया है।
आचार संहिता का उल्लंघन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही 7 जनवरी से राजधानी में आचार संहिता लागू हो गई थी। 7 जनवरी से 15 जनवरी के बीच में दिल्ली पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े 215 मामले दर्ज किए हैं।
शहजाद पूनावाला का पलटवार
दिल्ली चुनाव के दौरान विवादों में घिरे बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ सिचुएशनशिप में है। सपा मिल्कीपुर में कांग्रेस का समर्थन करती है लेकिन दिल्ली में उन्हें तीन तलाक दे देती है। इंडिया गठबंधन सिचुएशनशिप बन गया है।
कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन आज
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक दत्त आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उन्होंने पूजा करके भगवान से आशीर्वाद मांगा है। अभिषेक दिल्ली की कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।
AIIMS पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के इस दौरे का वीडियो शेयर किया है।
चुनाव आयोग का डिजिटल रजिस्टर
दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कई फेक न्यूज सामने आ रही हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने एक डिजिटल रजिस्टर लॉन्च किया है, जहां फेक न्यूज से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह डिजिटल रिजस्टर मुख्य चुनाव आयुक्त की वेबसाइट https//www.ceodelhi.gov.in/mythvsfacts.aspx पर मौजूद होगा।
AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
शहजाद पूनावाला पर बढ़ा विवाद
दिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला विवादों में घिर चुके हैं। शहजाद ने AAP विधायक ऋतुराज झा के सरनेम का मजाक उड़ाया, जिसे लेकर कई विपक्षी पार्टियां मुखर हो गईं हैं। NDA के सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने भी इस बयान पर ऐतराज जताया है।
BJP का संकल्प पत्र होगा जारी
दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी आज अपना संकल्प पत्र जारी कर सकती है। खबरों की मानें तो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र सामने रख सकते हैं।
संपत्ति पर छिड़ी तकरार
दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच नेताओं की संपत्ति को लेकर रार छिड़ गई है। बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि केजरीवाल की संपत्ति में 40 गुना वृद्धि हुई है। 2019-20 में उनकी संपत्ति 44,90,040 थी, जो 2020-21 में बढ़कर 1,57,823 हो गई है। वहीं बीजेपी पर पलटवार करते हुए AAP ने कहा कि प्रवेश वर्मा की संपत्ति में भी 27 गुना की वृद्धि है।
चुनाव आयोग ने दी चेतावनी
दिल्ली चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के लिए चेतावनी जारी की है। चुनाव आयोग का कहना है कि AI से बने कंटेंट पर लेबल लगाना आवश्यक है, जिससे पहचाना जा सके कि वो कंटेंट रियल नहीं है बल्कि AI से बनाया गया है।
Delhi Elections 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं। दिल्ली चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख थी। ऐसे में कई प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं नामांकन वापस लेने की तिथि 20 जनवरी तय की गई है। दिल्ली में चुनाव के ऐलान के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने अभी तक आचार संहिता के 215 मामले दर्ज किए हैं। दिल्ली चुनाव पर सभी बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहें न्यूज 24 के साथ…
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
6 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
8 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
12 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
12 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines