इंतजार खत्म! दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग ने 2 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Delhi Election Dates Announcement: चुनाव आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। खबरों की मानें तो आज चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

election commission

जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर टला उपचुनाव। (File Photo)

विज्ञापन

Delhi Election Dates Announcement: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले ही राजधानी का सियासी पारा रोज नए रिकॉर्ड तोड़ता है। वहीं अब इंतजार खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग आज दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

फरवरी में पूरा होगा कार्यकाल

बता दें कि आगामी 23 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर अगले महीने मतदान होने की संभावना है।

विज्ञापन

पिछली बार कब हुए थे चुनाव?

इससे पहले 2020 में भी 6 जनवरी को चुनाव आयोग ने मतदान की घोषणा की थी और 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव करवाए गए थे। इसके नतीजे 11 फरवरी को सामने आए थे। इस बार भी इन्हीं तारीखों के आसपास मतदान और परिणाम आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दिल्ली में 2015 से AAP की सत्ता

दिल्ली की कमान 2015 से ही आम आदमी पार्टी के हाथों में है। 2020 में भी AAP ने जीत का परचम लहराया था। वहीं अब AAP तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी है। हालांकि इस बार AAP की जीत का सफर आसान नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) AAP को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस ने जीत की हुंकार भरकर दिल्ली के दंगल को त्रिकोणीय बना दे दिया है।

किसे मिली थीं कितनी सीटें?

पिछले 2 चुनावों की बात करें तो 2015 में AAP ने 67 और 2020 के चुनाव में 62 सीटें जीती थीं। वहीं 2015 के चुनाव में बीजेपी को 3 और 2020 के चुनाव में 8 सीटें ही मिली थीं। हैरानी तो तब हुई जब 15 साल दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। इस बार तीनों ही पार्टियां दिल्ली में जीत का दावा कर रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार दिल्ली की जनता किसे चुनती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ