Delhi Crime News: दिल्ली मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास एक कार में जबरन एक लड़की को बैठाने और उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, एक आरोपी ने पहले महिला की पिटाई की और फिर से जबरन कार में बैठा लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने बताया कि जिस कार में लड़की को बैठाया गया, वह कार गुरुग्राम के रतन विहार की है जहां कर्मियों की टीम भेजी गई थी।
डीसीपी आउटर हरेंद्र के सिंह बोले- धारा 365 के तहत दर्ज किया मामला
डीसीपी आउटर हरेंद्र के. सिंह ने कहा कि शनिवार रात 10 बजे मंगोलपुरी थाना बाहरी जिले में सूचना मिली कि तीन लोग एक महिला को पीट रहे हैं। आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में घटना में यूज टैक्सी शैलेंद्र के नाम से रजिस्टर्ड है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने दो दोस्तों के साथ रोहिणी से विकासपुरी के लिए टैक्सी बुक की थी। महिला और उसके दो दोस्तों के बीच व्यक्तिगत मुद्दों पर बहस हुई, जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। इसके बाद महिला टैक्सी से बाहर निकल गई लेकिन उसके दोस्तों ने उसे फिर से बैठने के लिए मजबूर कर दिया।
हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला गरमा गया तो ड्राइवर ने उन्हें टैक्सी से उतरने को कहा। पेटीएम के माध्यम से किए गए भुगतान और कार बुक करने के लिए इस्तेमाल किए गए नंबर के आधार पर पीड़िता से संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
42 mins agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
7 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
12 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
22 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines