हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में एक्सीडेंट के बाद घायल को लेकर घूमता रहा कैब ड्राइवर, मौत होने पर बॉडी को लगाया ठिकाने

Delhi News: ईस्ट दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में दिल्ली पुलिस को 23 जून को एक पीसीआर कॉल मिली कि गुफा वाले मंदिर के पास एक बेहोश आदमी पड़ा हुआ है। बॉडी के हाथ, पैर, सर, नाक और मुंह पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें विमल कौशिक की रिपोर्ट।

विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: ईस्ट दिल्ली के प्रीत विहार में एक खौफनाम घटना सामने आई है। दरअसल, 23 जून को पुलिस को एक बॉडी मिली थी। मृतक की शिनाख्त के बाद पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में पता चला कि युवक को कैब ड्राइवर ने टक्कर मारी थी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर घायल को कैब में डालकर घूमता रहा। जब युवक की मौत हो गई तो उसके शव को प्रीत विहार इलाके में फेंक गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

23 जून को पुलिस को मिली थी बॉडी

ईस्ट दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में दिल्ली पुलिस को 23 जून को एक पीसीआर कॉल मिली कि गुफा वाले मंदिर के पास एक बेहोश आदमी पड़ा हुआ है। बॉडी के हाथ, पैर, सर, नाक और मुंह पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के छानबीन करने पर मृतक की पहचान गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले रोहन कुमार के तौर पर हुई।

150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद मिला सुराग

रोहन गौतमपुरी नार्थ ईस्ट दिल्ली के EDMC में कांट्रेक्ट पर सुपरवाइजर था। वह सुबह ड्यूटी के लिए निकला था पर ड्यूटी नही पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी से प्रीत विहार जहां बॉडी मिली यहां कैमरों की फुटेज को खंगाला।

विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया आरोपी ड्राइवर

गाजियाबाद बॉर्डर के बाद एक गाड़ी का नंबर ट्रेस किया गया, ये गाड़ी पालिया ग्रीन लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम में ट्रेस हुई। इसके बाद आरोपी ड्राइवर कपिल कुमार की पहचान की गई। घटना के बाद आरोपी ने कार को शाहदरा मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर उसे गौतमपुरी, शास्त्री पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

ज्यादा खून बहने से हुई युवक की मौत

पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने बताया उसने गलती से एक सड़क क्रॉस कर रहे शख्स को टक्कर मार दी। घबराकर उसने घायल युवक को कार में डाल लिया। वो बिना किसी से मदद मांगे उसे लेकर घूमता रहा। ज्यादा खून बहने से युवक की गाड़ी में ही मौत हो गई, जिसके बाद उसने प्रीत विहार में मंदिर के पास बॉडी को डंप कर दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola