Delhi Court Approved Manish Sisodia Demand: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और पटपड़गंज के विधायक मनीष सिसोदिया को लेकर एक खुशखबरी आई है। दरअसल, मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से अपनी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य के लिए विधायक फंड से तीन करोड़ रुपये जारी करने की अनुमति मांगी थी। मनीष सिसोदिया की इस मांग को कोर्ट से अनुमति मिल गई है। यह अनुमति स्पेशल जज काबेरी बावेजा की कोर्ट ने दी है।
विधायक फंड के पैसों से होगे यह काम
मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर, रेलवे कॉलोनी और मंडावली में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए विधायक फंड से 3 करोड़ रुपए जारी करने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से फंड जारी करने की अनुमति मिलने के बाद खिचड़ीपुर में ओपन स्पेस, वेस्ट विनोद नगरमें स्वाति पार्क का सौंदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो व फिरनी मोड़ पर प्रवेश द्वार समेत बाकी के विकास कार्यों जल्द पूरा किया जाएंगा।
कोर्ट से मिली अनुमति
फिलहाल खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर, रेलवे कॉलोनी व मंडावली में कई विकास कार्य कराने पर 3 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। मनीष सिसोदिया के अनुरोध को जज काबेरी बावेजा की कोर्ट ने मान लिया और विधायक फंड से तीन करोड़ रुपए जारी करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही पैसा जारी कर दिया जाएगा और विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर के बेटे पर जमीन घोटाले का आरोप, AAP ने पेश किए सबूत
3 करोड़ रुपये में होंगे यह काम
मनीष सिसोदिया के विधायक फंड से मिल रहे इस तीन करोड़ रुपये से वेस्ट विनोद नगर में एक ट्रांसफर शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके अलावा, खिचड़ीपुर के 7 ब्लॉक में ओपन स्पेस का सौदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो में पार्क का विकास, मयूर विहार फेस दो के पॉकेट ए और फिरनी मोड़ खिचड़ीपुर में प्रवेश द्वार, मयूर विहार फेस एक के पॉकेट-4 में बाउंड्री वॉल और ग्रिल, वेस्ट विनोद नगर में स्वाति पार्क का सौदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
7 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
13 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
23 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines