BJP on Arvind Kejriwal Claim: दिल्ली में मतदान के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया था। उनका कहना था कि BJP ने वोटिंग के बाद AAP के उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश की थी। BJP ने AAP के प्रत्याशियों को पार्टी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। केजरीवाल के इस दावे से राजधानी की सियासत एक बार फिर से उफान पर थी। वहीं अब BJP ने केजरीवाल पर पलटवार किया है।
BJP ने क्या कहा?
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि AAP बैखलाई हुई है। उन्हें पता है कि वो चुनाव में हार रहे हैं। इसलिए वो ऐसे बेबुनियादी बयान दे रहे हैं। संजय सिंह या तो अपने झूठे बयानों के लिए माफी मांगे वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं।
यह भी पढ़ें- स्ट्रांग रूम, 3 लेयर सिक्योरिटी और CCTV; वोटिंग के बाद कैसे होती है बैलेट बॉक्स की सुरक्षा?
AAP ने स्पाई कैमरा क्यों नहीं लगाया?
वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि संजय सिंह को नहीं भूलना चाहिए कि उनके पार्टी लीडर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पहले से ही झूठे आरोपों के चलते मानहानि का मुकदमा चल रहा है। अगर AAP के आरोपों में सच्चाई है तो उन्होंने अपना स्पाई कैमरा वहां क्यों नहीं लगाया जहां विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही थी?
क्या है केजरीवाल का दावा?
बता दें कि बीती रात अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर करते हुए कहा था कि पिछले 2 घंटे में AAP के 16 कैंडिडेट्स को पार्टी छोड़ने के फोन आए हैं। उन्हें 15-15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। वहीं सुल्तानपुर माजरा सीट से AAP के उम्मीदवार और दिल्ली सरकार में मंत्री मुकेश अहलावत का दावा है कि उन्हें भी BJP की तरफ से ऑफर मिला था।
संजय सिंह और CM आतिशी ने दिया बयान
AAP के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे लोगों को BJP से फोन आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि BJP ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। नतीजे आने से पहले ही वो इस तरह की तरकीबें अपना रहे हैं। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर BJP 50 सीटें जीत रही है तो उन्हें यह सब करने की क्या जरूरत है?
यह भी पढ़ें- Delhi Election पर इस शख्स की प्रीडिक्शन एग्जिट पोल में सही, एक महीने पहले क्या कहा?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
23 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines