क्या अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें? BJP की शिकायत पर दिल्ली सरकार ने X को लिखा पत्र

Virendraa Sachdeva Write Letter To LG : दिल्ली चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

Virendraa Sachdeva

Virendraa Sachdeva

विज्ञापन

Virendraa Sachdeva Write Letter To LG : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बंपर जीत मिली। नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली बीजेपी में मंथन चल रहा है। इस बीच दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर बड़ा आरोप लगाया है।

दिल्ली बीजेपी के चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चीफ मिनिस्टर ऑफिस के सोशल मीडिया अकाउंट का नाम केजरीवाल के नाम पर रखा। उन्होंने सरकारी मशीनरी को हाईजैक कर रखा था, जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

भ्रम फैला रहीं आतिशी : सचदेवा

उन्होंने आतिशी पर आरोप लगाया कि वह भ्रम फैला रही हैं। कार्यवाहक सीएम आतिशी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ पर बिजली वितरण कंपनियों को तुरंत स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह जनता को धोखा दे रही हैं। इसे लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी से दोनों के खिलाफ एक्शन लेने का आग्रह किया।

केजरीवाल पर CMO ऑफिस के अकाउंट को हाईजैक करने का आरोप

वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम रहते हुए जिस तरह से सीएमओ ऑफिस के अकाउंट को हाईजैक किया था, कहे तो अपहरण किया था। इसे लेकर दिल्ली सरकार के आईटी विभाग को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह की घटनाएं आगे न हो, इसके लिए भी एलजी से निवेदन किया गया है।

विज्ञापन

आतिशी को लूट का देना पड़ेगा हिसाब : दिल्ली बीजेपी चीफ

उन्होंने आगे कहा कि आतिशी को पहले 10-11 सालों की लूट का हिसाब देना पड़ेगा। आतिशी भी उस गैंग का हिस्सा हैं, जिसने दिल्ली को लूटने का काम किया। जिस दिन सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी, उस दिन आतिशी से सवाल पूछेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने एक्स को लिखी चिट्ठी

एक्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल @CMODelhi का नाम और आईडी बदलकर @KejriwalatWork किए जाने के खिलाफ बीजेपी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार ने एक्स को चिट्ठी भेजकर मामले की जानकारी दी और पुराने अकाउंट को रीस्टोर करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ