'आतिशी को हराने की साजिश कर केजरीवाल खुद हारे', BJP सांसद का बड़ा दावा

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की हार पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की राजनीति देखिए, वे अन्ना हजारे के कंधों पर चढ़कर राजनीति में आए। उन्होंने उनको ही खत्म कर दिया।

Anurag Thakur on Kejriwal Defeat

Anurag Thakur on Kejriwal Defeat

विज्ञापन

Anurag Thakur on Kejriwal Defeat: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली की सीएम आतिशी को हराने की कोशिश कर रहे थे, खुद हार गए। उन्होंने कहा कि आप की अंदरूनी फूट सामने आ गई है। जीत के बाद मार्लेना के लीक वीडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल की राजनीति देखिए, अन्ना हजारे के कंधों पर चढ़कर वे राजनीति में आए, उन्होंने उनको ही खत्म कर दिया। केजरीवाल ने अपनी पार्टी बना ली। फिर उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों को ही खत्म कर दिया।

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि केजरीवाल की पूरी टीम ताकत से मंत्रियों को खत्म करने में लगी थी। ऐसे में वे खुद ही खत्म हो गए। ठाकुर ने कहा आतिशी का नाम चुनाव बैनर, पोस्टर और पूरे चुनाव प्रचार से हटा दिया। उन्हें विधानसभा में हराने की कोशिश की गई, जब ऐसा नहीं हुआ तो छाती पर नाच हुआ। इससे आप पार्टी की अंदरूनी फूट सामने आई।

विज्ञापन

शराब नीति पर किया ये दावा

पूर्व केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने शराब नीति को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि केजरीवाल शराब नीति का ठीकरा सिसोदिया पर फोड़ना चाहते थे, लेकिन हमने कहा था केजरीवाल ही इनके सरगना हैं। कोर्ट ने उनको दंडित किया वे फिलहाल जमानत पर हैं। अब बगावती सुर कुछ दिनों बाद कितने बुलंद होंगे, कुछ दिन इंतजार कीजिए। यह नाच जो आपने देखा वह सिर्फ एक विधानसभा जीतने का नहीं है। अब देखते हैं आगे क्या होता है?

मोदी की गारंटी के कारण जीते

अनुराग ठाकुर ने कहा दिल्ली में बीजेपी की जीत के पीछे का कारण मोदी की गारंटी थी। जनता ने झूठ की गारंटी देने वालों को बाहर कर दिया, इस बात की गारंटी थी कि केजरीवाल कभी सत्ता में नहीं आएंगे। दिल्ली की जनता कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। विकसित दिल्ली बनाने के लिए बीजेपी को चुना गया है। हमने जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे, यही मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ