दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का लाभ कब से? इस तारीख को ऐलान संभव

दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कई वादे किए, जिसमें से एक आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करना भी था। जबकि, दिल्ली में अब भाजपा की सरकार बन गई है, तो इन वादों पर काम किया जा रहा है।

Delhi Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में नई सरकार के बनते ही, उनके किए वादों की चर्चा होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से महिला समृद्धि योजना (महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये) को लेकर काफी चर्चा हुई। अब राजधानी में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लागू करने को लेकर काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना को नई सरकार जल्द ही दिल्ली में लागू करेगी, जिसके लिए 18 मार्च को एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए जाएंगे। जानिए इस योजना के लागू के बाद क्या लाभ मिलेगा और कौन लोग इसके पात्र होंगे?

MOU होगा साइन

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अभी दो राज्यो को छोड़कर पूरे देश में चलाई जा रही है। जिन राज्यों में इसको अभी तक लागू नहीं किया जा सका था, उसमें दिल्ली और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। इसमें से एक नाम और कम होने वाला है, क्योंकि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इसको अब दिल्ली में लागू करने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए 18 मार्च को दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन करने वाली है।

सबसे पहले किसे मिलेगा लाभ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। जिसमें ऐसे 5 परिवारों को चुना जाएगा, जिनको दिल्ली में इस योजना का पहला लाभार्थी बनाया जाएगा। इस योजना को दिल्ली में आधिकारिक तौर पर कब से शुरू किया जाएगा, इसके बारे में भी 18 मार्च को ऐलान किया जा सकता है। दिल्ली में यह योजना लागू होने के बाद केवल पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य होगा, जो इस योजना में शामिल नहीं होगा।

10 लाख तक का फायदा

आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र और दिल्ली सरकार 5-5 लाख रुपये की मदद करेगी। अगर आप भी इस योजना में जुड़ना चाहते हैं, तो नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जा सकते हैं। वहां पर पात्रता की पुष्टि होने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करा लें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फार्म को जमा कर दें। इसके तहत आपको एक कार्ड दिया जाएहा, जिससे लाभार्थी 10 लाख तक का फ्री इलाज करा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ