---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

₹2,500 जुमला निकले, मुफ्त सिलेंडर कब? ITO पर प्रदर्शन कर रहे AAP के पूर्व विधायक गिरफ्तार

दिल्ली चुनाव के संकल्प पत्र में बीजेपी ने महिलाओं से कई वादे किए थे। सरकार बनने के 1 महीने बाद भी महिलाएं फ्री सेवा की बाट जोह रही हैं। ऐसे में AAP के कई कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए होली से पहले फ्री सिलेंडर की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

AAP Free Cylinder Protest in Delhi: होली से पहले दिल्ली का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। राजधानी की सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए थे। 8 फरवरी 2025 को आए चुनावी नतीजों को 1 महीने बीत चुके हैं। मगर दिल्ली की जनता को अभी तक फ्री सेवाओं का लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी बीजेपी पर हमलावर हो गई है।

40 जगहों पर हो रहे प्रदर्शन

AAP के नेताओं ने दिल्ली की 40 जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों में AAP के कई नेताओं ने फ्री सिलेंडर को लेकर बीजेपी पर हल्ला बोल दिया है। इन विरोध प्रदर्शनों में महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ में सिलेंडर का पोस्टर ले रखा है। पोस्टर पर लिखा है कि फ्री सिलेंडर कब मिलेगा? इसी कड़ी में ITO पर प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें AAP के पूर्व विधायक ऋतुराज का नाम भी शामिल है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- होली पर कब से चलेगी मेट्रो? DMRC ने जारी की गाइडलाइन

आतिशी ने साधा निशाना

बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सभी वादों को जुमला करार दिया है। आतिशी का कहना है कि बीजेपी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया था। 8 मार्च को महिला दिवस भी बीत चुका है, मगर महिलाओं के खाते में पैसे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। बीजेपी का वो वादा तो जुमला साबित हुआ। मगर अब गैस-सिलेंडर का क्या?

---विज्ञापन---

होली को 2 दिन बाकी

आतिशी का कहना है कि बीजेपी वालों ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों को कई वादे किए। 8 मार्च तक 2,500 रुपए का वादा जुमला हो गया। अब होली तक दिल्ली की हर महिला को फ्री सिलेंडर मिलना था। होली में सिर्फ 2 दिन बचे हैं और दिल्ली की महिलाएं फ्री सिलेंडर का इंतजार कर रही हैं।  दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कई महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर धरना दे रही हैं। उनके झूठे वादों और धोखे के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- यमुना में अब ले सकेंगे क्रूज की सवारी का आनंद, सीएम बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए बड़ा कदम

First published on: Mar 12, 2025 11:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola