हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दंगाई को BJP क्यों बचा रही? दिल्ली Ex CM आतिशी ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर आप विधायकों ने हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सात विधायकों को निलंबित कर दिया। इसके बाद आतिशी की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ, जिसमें उन्होंने कपिल मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। आप विधायकों ने दिल्ली के कानून एवं न्याय मंत्री कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे नारेबाजी करते हुए सदन के बीच में पहुंच गए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कुलदीप कुमार, संजीव झा, मुकेश अहलावत, सुरेंद्र कुमार, जरनैल सिंह, आले मोहम्मद और अनिल झा को निलंबित कर दिया।

इसके बाद ये विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे, जहां उनके समर्थन में पूर्व सीएम आतिशी भी शामिल हुईं। आतिशी की अगुवाई में विधानसभा परिसर में पोस्टर और बैनर के साथ नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 2020 दंगों के मामले में जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी, वे सभी जेल में हैं।

आतिशी ने कहा, “पुलिस को चाहिए कि वह तुरंत कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करे। वे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं कर रही हैं? क्या वे एक दंगाई को बचा रही हैं? क्या दंगों में भाजपा का हाथ था? सबने देखा है कि वे दंगा भड़का रहे थे।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola