Live Updates
दिल्ली में कहां कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग?
मध्य दिल्ली में 55.24%, पूर्वी दिल्ली में 58.98%, नई दिल्ली में 54.37%, उत्तर दिल्ली में 57.24%, उत्तर पूर्व दिल्ली में 63.83%, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 58.05% वोटिंग हुई। शाहदरा में 61.35%, दक्षिण दिल्ली में 55.72%, दक्षिण पूर्व में 53.77%, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 58.86% और पश्चिम दिल्ली में 57.42% मतदान हुआ।
शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान, 2 घंटे में 12% पड़े वोट
चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 46.55 फीसदी वोटिंग हुई थी। दो घंटे में 12 फीसदी वोट पड़े।
संदीप पाठक ने लोगों से मतदान करने की अपील की
आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करने का आग्रह करता हूं। हमने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में धीमी गति से मतदान का मुद्दा उठाया है।
सीलमपुर में हंगामा
दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली में 43.10 प्रतिशत मतदान
दोपहर दिन 3 बजे तक नई दिल्ली में 43.10 प्रतिशत, आरके पुरम में 41 प्रतिशत, उत्तमनगर में 48.30 प्रतिशत, सेंट्रल दिल्ली में 43.45 प्रतिशत, शहदरा में 49.50 फीसदी मतदान हुआ।
दोपहर 3 बजे तक 46.55 फीसदी वोटिंग
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 46.55 फीसदी वोटिंग हुई। मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा 56.12 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि करोल बाग और चांदनी चौक में 40 फीसदी वोटिंग हुई।
तिमारपुर के पार्टी बूथ पहुंचे मनोज तिवारी
दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी बूथ पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे।
फर्जी मतदान के आरोपों पर दिल्ली पुलिस का स्पष्टीकरण
फर्जी वोटिंग के आरोपों पर दिल्ली पुलिस का कहना है है कि सुबह करीब 11:50 बजे आर्यन पब्लिक स्कूल में बने जाफराबाद मतदान केंद्र पर आप उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप सीलमपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने लगाया था। इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाया। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।
कैलाश गहलोत ने परिवार संग डाला वोट
बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत कहते हैं कि यहां वोट करने आए सभी निवासियों ने कहा कि इस बार हम बदलाव चाहते हैं और हम विकसित दिल्ली के लिए वोट कर रहे हैं। मतदाताओं को लगता है कि यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं और किसी को कोई असुविधा नहीं हो रही है, इसलिए लगता है कि दिल्ली में इस बार कमल ही खिलेगा।
दिल्ली चुनाव पर संजय राउत का बयान
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दिल्ली चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल को उनके काम के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतना चाहिए। बीजेपी हर जगह पैसा बांट रही है...यह कोई चुनाव नहीं है बल्कि पैसे का खेल है जो बीजेपी खेल रही है...हमें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जीतेगी।
एक बजे तक दिल्ली में मतदान प्रतिशत
दिल्ली के मेयर की वोट अपील
दिल्ली के मेयर महेश कुमार खिची ने लोगों से वोट अपील की है। वे कहते हैं कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए वोट डालें। मेरा वोट मुफ्त बिजली और बेहतर शिक्षा के लिए है।
भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने मतदान किया
वोट डालने के बाद करोल बाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं। दिल्ली के लोगों ने डबल इंजन वोट का उदाहरण देखा है। दिल्ली देश का दिल आप सरकार के तहत वेंटिलेटर पर है...लोग अब मानते हैं कि वह (अरविंद केजरीवाल) केवल झूठ बोलते हैं और कुछ नहीं करते हैं; इसलिए वे इस बार भाजपा सरकार चाहते हैं।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए आप सुबह से यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीब ग्रामीणों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ मतदान किया
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लोगों के लिए लोकतंत्र का त्योहार है और मैं हर मतदाता से वोट डालने की अपील करना चाहता हूं। यह हमारा संवैधानिक अधिकार और नैतिक जिम्मेदारी है। अपने वोट के जरिए हम अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुन सकते हैं और अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं। इसलिए, मैं हर मतदाता से वोट करने का आग्रह करता हूं
वोट डालने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप ने दिल्ली को बीमार बना दिया है। उन्होंने दिल्ली को लूट लिया। अब हम काम करेंगे। अब दिल्ली हमें मौका देने जा रही है। हम पैसा नहीं बांट रहे हैं। हम शराब नहीं बांट रहे हैं...दिल्ली के लोगों को अपने घरों से बाहर आना चाहिए और जितना संभव हो सके वोट करना चाहिए।
AAP सांसद संजय सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि वाल्मीकि समुदाय के पूर्व चौपाल प्रमुख उदय गिल, जिनकी अपने समुदाय में इतनी अच्छी प्रतिष्ठा है और वे वर्षों से उनके लिए काम कर रहे हैं, को बिना किसी कारण के सुबह 8.30 बजे से पुलिस स्टेशन में रखा गया है। कोई भी हमें इसका कारण बताने के लिए तैयार नहीं है। मैं दिल्ली में वाल्मिकी समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि इस 'गुंडागर्दी' के खिलाफ, इस अत्याचार के खिलाफ वोट करें।
प्रकाश करात ने वोट डाला
CPI-M नेता प्रकाश करात ने वोट डालने के बाद कहा कि मुद्दा केवल यह था कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार को काम करने की अनुमति नहीं दी गई थी। हमने केंद्र और एलजी के हस्तक्षेप के खिलाफ वोट दिया है। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए।
दिल्ली पुलिस ने दबोचे 2 फर्जी वोटर्स
दिल्ली पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के सर्वोदय विद्यालय में फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे सुमित और अनुज नाम के 2 युवकों को पकड़ा है। दोनों युवक फर्जी वोट डलवाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस दोनों की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह दोनों किस दल के लिए काम कर रहे थे।
पूर्व मुख्य न्यायाधीश नपे मतदान किया
वोट डालने के बाद भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारा लोकतंत्र असाधारण रूप से परिपक्व हैं और लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हैं। वे जानते हैं कि अपना वोट किस तरीके से डालना है। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार, बार-बार हमारे ईवीएम की वैधता को बरकरार रखा है। फैसले पर संवैधानिक स्थान में सुप्रीम कोर्ट आखिरी आवाज है, जिसने ईवीएम की वैधता की पुष्टि की है और मुझे लगता है कि हमें इसे स्वीकार करना चाहिए, यह यह सर्वोच्च न्यायालय का फैसला है।
अरविंद केजरीवाल ने मतदान किया
वोट डालने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे माता-पिता वोट डालने के लिए बहुत उत्साहित थे और उन्होंने ऐसा करने के लिए अपने सभी प्रयास किए। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और दिल्ली के विकास के लिए अपना वोट डालें। जो दिल्ली के लिए काम करेगा, उसे जनता का वोट मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग मतदान किया
पति और मां-बाप के साथ वोट डालने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत बुद्धिमान हैं। हमें उन पर भरोसा है। वे 'गुंडागर्दी' बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसलिए, हमारा दृढ़ विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही विकल्प चुनेंगे।
11 बजे तक दिल्ली में मतदान प्रतिशत
प्रियंका गांधी ने पति-बेटे के साथ वोट डाला
पति और बेटे के साथ वोट डालने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरी अपील है कि आप अपने घरों से बाहर निकलें और अपना वोट डालें। हमारे संविधान ने हमें सबसे महत्वपूर्ण अधिकार दिया है, इसलिए हमें इसका सबसे अच्छा उपयोग करना चाहिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली के लोग तंग आ चुके हैं। मैं जहां भी जाती हूं, लोग कहते हैं कि पानी, हवा और सड़कों की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। कई मुद्दे हैं, अगर हम उन्हें हल करना चाहते हैं, तो बाहर आएं और अपना वोट डालें।
अरविंद केजरीवाल पत्नी और मां-बाप के साथ वोट डालने पहुंचे
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मतदान किया
वोट डालने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मतदान लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन और लोकतंत्र का आधार है। यह सभी अधिकारों के लिए मौलिक है, और इससे बड़ा कोई अधिकार नहीं है। सभी मतदाताओं को देश के लिए मतदान करना चाहिए। भारत दुनिया का सबसे पुराना और सबसे जीवंत लोकतंत्र है जहां मतदान के माध्यम से ही शासन बदलता है।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM की वोट अपील
छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है, डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए। निश्चित तौर पर दिल्ली में कमल खिलेगा और बीजेपी की सरकार बनेगी...कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों को धोखा दिया है, प्रधानमंत्री ने संकल्प दोहराया है कि हम गरीबों के जीवन को ऊपर उठाने के लिए काम कर रहे है।
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के.मिश्रा और उनकी पत्नी ने 3 मूर्ति मार्ग स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है। योग्य युवाओं को भी वोट डालना चाहिए। विकसित भारत के लिए वोट करें। पीएम ने हमारे देश को विकसित देश बनाने का आह्वान किया है। इसलिए, युवाओं को भी इस दिशा में काम करना चाहिए और देश के लिए योगदान देना चाहिए।
अभिषेक मनु सिंघवी ने मतदान किया
वोट डालने के बाद कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैंने पहली बार दिल्ली में अपना वोट डाला है, पहले मैं जोधपुर जाता था। अच्छा लगा क्योंकि सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चलीं और मतदान केंद्रों पर प्रबंधन अच्छा था। लोग जागरूक हैं और वे जानते हैं कि विकास के लिए किसे वोट देना है... हम सभी को उम्मीद है कि परिणाम आश्चर्यजनक होंगे और हम (कांग्रेस) अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
अरविंद केजरीवाल के पिता वोट डालने निकले
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल अपने आवास के बाहर मीडिया से मिले। वे वोट डालने के लिए निकले।
आप सांसद राघव चड्ढा की वोट अपील
आप सांसद राघव चड्ढा ने कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और वोट डालें और लोकतंत्र के इस महान त्योहार में भाग लें। आम आदमी पार्टी ने बहुत मेहनत से, सच्चाई और ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ा है...मुझे विश्वास है कि इस बार भी हम लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाने में सफल होंगे और एक बार फिर दिल्ली की सेवा में लगेंगे। दिल्ली के लोग अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, अच्छी शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वोट करेंगे। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान दें और उस पार्टी को वोट देंगे जिसने अपना काम दिखाया है, जिसके काम से दिल्ली खुशहाल हुई है... मुझे आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी कहते हैं कि आप के 3 कार्यकाल पूरे हो गए हैं और उसके बाद भी दिल्ली को समस्याएं ही समस्याएं मिली हैं, नेता भ्रष्ट हो गए हैं, बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई, गरीबों को इलाज नहीं मिला, बच्चे 9वीं और 11वीं में फेल हो गए, लोगों के सारे सपने यमुना जी में डूब गए। उन्हें गंदा पानी, हवा मिली है। अब हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज हम इसे बदल देंगे। इसी भावना के साथ दिल्ली की जनता बाहर आ रहे हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मतदान किया
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा निज़ामुद्दीन पूर्व के कविराज खजान चंद क्वेटा डी.ए.वी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकताएं अलग हैं, क्योंकि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं। दिल्ली में जो मैं समझ सकता हूं, वह यह है कि लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, न केवल नई दिल्ली क्षेत्र में बल्कि पूरी दिल्ली में लोग एक बार फिर 'कांग्रेस वाली दिल्ली' की ओर जाना चाहते हैं, 'शीला दीक्षित की दिल्ली' की ओर जाना चाहते हैं।
मुख्य न्यायाधीश मतदान करने पहुंचे
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ने वोट डाला
वोट डालने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष कहते हैं कि मैं सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील करता हूं, क्योंकि यह उनकी जिम्मेदारी है। मेरा मानना है कि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग बुद्धिमानी से करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना ने मतदान किया
मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना ने मतदान के बाद कहा कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं, वे विकास चाहते हैं। दिल्ली के लोग डबल इंजन वाली सरकार चाहते हैं...उनकी राय है कि वे विकास के कई मुद्दों से परेशान हैं, हमने (भाजपा) उन्हें एक एजेंडा दिया। इसलिए, लोग हम पर भरोसा कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता यासेर जिलानी ने मतदान किया
वोट डालने के बाद दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता यासेर जिलानी ने कहा कि दिल्ली को एक उत्कृष्ट दिल्ली बनाएं। मैंने अपना वोट उसी के लिए दिया है। मुझे यकीन है कि आज ओखला में जो मतदान हो रहा है, वह इसे विकसित दिल्ली बनाने के लिए है।
गोपाल राय ने मतदान किया
बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने और काम के लिए वोट करने की अपील करता हूं। बीजेपी हताश है और हार की निराशा के कारण, वे सभी निषिद्ध काम कर रहे हैं, चाहे वह पत्रकारों पर हमला करना हो, महिलाओं पर हमला करना हो या पैसे बांटना हो। यह सब दिखाता है कि बीजेपी हताश है।
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मतदान किया
वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे आएं और मतदान करें, क्योंकि यह उनका अधिकार है और यह दिल्ली और लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। दिल्ली के विकास और इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और सुशासन के लिए वोट करें।
मीनाक्षी लेखी ने मतदान किया
साउथ एक्सटेंशन II में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग आएंगे और अपना वोट डालेंगे। लोकतंत्र में, यह हमारे विचारों को व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम है...सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्वक होना चाहिए। कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए।
अजय माकन ने मतदान किया
वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि पिछले 10 साल में अगर दिल्ली को किसी चीज के लिए याद किया जाता है तो वो है सीएम बनाम एलजी के लिए। कांग्रेस के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ...लोग अब कांग्रेस को याद कर रहे हैं, क्योंकि हमारे कार्यकाल में सिर्फ विकास हुआ और पार्टियों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई। कांग्रेस के लिए दिल्ली चुनाव में कभी गठबंधन नहीं हुआ। बीजेपी और आप को अपनी हार नजर आ रही है और यही वजह है कि वो हर संभव कोशिश कर रहे हैं, चुनाव आयोग को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
स्वाति मालीवाल ने मतदान किया
चांदनी चौक में पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और वोट डालें। आपके वोट बहुत महत्वपूर्ण हैं, वे राष्ट्रीय राजधानी का भविष्य तय करेंगे। मैंने भी दिल्ली के विकास के लिए अपना वोट डाला है। दिल्ली के लोगों को लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए और अपना वोट अवश्य डालना चाहिए।
सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदान किया
न्यू मोती बाग में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मैं सभी मतदान अधिकारियों, सुरक्षा बलों, एमसीडी, एनडीएमसी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हर कोई पिछले 1-2 महीनों से कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहा था। सभी आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) और डीसीपी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नतीजतन, पिछले 1 में दिल्ली में 12,000-13,000 से अधिक रैलियां शांतिपूर्ण ढंग से की गईं।" जो छोटी-मोटी घटनाएं हुईं और जिनकी शिकायत की गई, यह निष्पक्षता और बराबरी का मौका है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो चुनाव आयोग बहुत सख्त होगा।
इंडियन नेवी चीफ ने मतदान किया
नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने दिल्ली की कामराज लेन में वोट डाला। उन्होंने पोलिंग बूथ में कमेंट भी लिखा।
प्रवेश वर्मा ने मतदान किया
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं सभी मतदाताओं, पहली बार वोट देने वालों, बुजुर्ग लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और मतदान करें। 8 फरवरी को AAP ईवीएम पर सवाल उठाएगी और साथ ही उस दिन भाजपा सरकार बनने जा रही है। सभी लोग भाजपा सरकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं, उस दिन कमल खिलेगा...अरविंद केजरीवाल अपनी जमानत खो देंगे।
मनजिंदर सिंह सिरसा की वोट अपील
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह दिल्ली के लिए न सिर्फ महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक भी है। दिल्ली आज के दिन को त्योहार की तरह मना रही है। उन्हें पता है कि वे बीमारी, आप-दा और गुंडों की पार्टी से मुक्त होने जा रहे हैं...अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर उनका कहना है कि भारत के इतिहास में अब्दाली और औरंगजेब के बाद अरविंद केजरीवाल ही हैं, जिन्होंने पंजाब को लूटा और दिल्ली में धन लेकर आए। दिल्ली में बदलाव इतना है कि आप नेताओं के बच्चे भी बीजेपी को वोट दे रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उनके पिता ने दिल्ली में क्या किया है। यहां तक कि उनका मानना है कि अब केवल डबल इंजन सरकार ही दिल्ली को बचा सकती है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में ये चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, ये धर्मयुद्ध है। ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है... एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो गुंडागर्दी कर रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं... दिल्ली पुलिस खुलेआम बीजेपी के लिए काम कर रही है
दिल्ली के उपराज्यपाल ने मतदान किया
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि मैंने दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली के लोग वोटिंग में रिकॉर्ड बनाएं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मतदान किया
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया। कड़ी सुरक्षा के बीच वे बूथ पर पहुंचीं और मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही भी दिखाई।
मुख्यमंत्री आतिशी की वोट अपील
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्लीवासियों से वोट अपील की। उनका कहना है कि सच्चाई बनाम झूठ की इस लड़ाई में, मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के लोग सच के साथ खड़े होंगे, काम करेंगे और गुंडागर्दी को हराएंगे।
रमेश बिधूड़ी की वोट अपील
कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी कहते हैं कि दिल्ली के लोग राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए वोट करने जा रहे हैं...पिछले 10 वर्षों में उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, पीएम मोदी दिल्ली को देश के बाकी हिस्सों की तरह विकसित करना चाहते हैं। मैं लोगों से दिल्ली के विकास के लिए वोट करने की अपील करता हूं... अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और आतिशी, ये सभी चुनाव हारने वाले हैं।
मनीष सिसोदिया ने पत्नी संग वोट डाला
आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसौदिया भी यहां मतदान कर रही हैं। वोट डालने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने दिल्ली के लोगों के बेहतर जीवन के लिए अपने परिवार के साथ वोट दिया है। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, दिल्ली में पानी और बिजली के लिए वोट करें।
बांसुरी स्वराज ने मतदान किया
वोट डालने के बाद भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज दिल्ली में लोकतंत्र का त्योहार है और मैं राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अपील करती हूं ताकि दिल्ली विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी बन सके। आप देखेंगे, 8 फरवरी को केवल कमल खिलेगा।
अरविंदर सिंह लवली की वोट अपील
गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली कहते हैं कि दिल्ली कई बुनियादी मुद्दों का सामना कर रही है। यमुना इतनी खराब स्थिति में है कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है। जिस हवा में हम सांस लेते हैं वह इतनी प्रदूषित है। अब समय आ गया है कि हम सांस लें। इस सरकार से छुटकारा पाएं और दिल्ली को पीएम मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो लोगों के लिए काम करें।
राहुल गांधी मे मतदान किया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज निर्माण भवन में मतदान किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद मतदान करने आए और मीडिया से बात किए बिना लौट गए।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, तुगलक क्रिसेंट में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद विदेश मंत्री ने कहा कि मैं शुरुआती मतदाता रहा हूं...मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है।
मनीष सिसोदिया की लोगों से वोट अपील
मनीष सिसोदिया ने वोट अपील करते हुए पोस्ट में लिखा कि दिल्ली के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान अवश्य करें। मतदान हर नागरिक का अधिकार भी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का दायित्व भी। आपका एक-एक वोट हमारे बच्चों के बेहतर कल के लिए समर्पित होगा। दिल्ली की इस प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल की वोट अपील
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने वोट अपील की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। सत्य की विजय होगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान अवश्य करें। मतदान हर नागरिक का अधिकार भी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का दायित्व भी है। आपका एक-एक वोट हमारे बच्चों के बेहतर कल के लिए समर्पित होगा।
वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली के सभी नागरिकों, मतदाताओं को बताना चाहता हूं कि यह हमारे लिए अवसर नहीं है। यह हमारा कर्तव्य और मौका है। पिछले कई वर्षों में 'आप-दा' ने जिस दिल्ली को तबाह कर दिया है, उसे फिर से स्थापित करने के लिए, यह सिर्फ एक सामान्य चुनाव नहीं है, इसका बहुत विशेष महत्व है और मुझे पूरा विश्वास है कि लोग आज आएंगे मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा।
AAP विधायक के खिलाफ केस दर्ज
संगम विहार थाने में एक महिला ने AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है।
अमानतुल्लाह खान के खिलाफ केस दर्ज
AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक अमानतुल्लाह रात एक बजे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने वोट डालने के बाद कहा कि एनडीएमसी ने यहां इतनी अच्छी व्यवस्था की है। पिछले 30-35 वर्षों से मतदान कर रहा हूं और मैंने इससे बेहतर बूथ नहीं देखा। यहां व्यवस्थाएं बहुत सुंदर हैं। हमारी कॉलोनी के लोग सुबह 7 बजे से यहां कतार में लगकर वोट डाल रहे हैं। मैं दिल्ली के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष की वोट अपील
मतदान के बाद दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष और भाजपा नेता कौसर जहां ने कहा कि मैंने दिल्ली के विकास के लिए वोट किया है। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि वे अपने घरों से निकलें और वोट डालें। आपका वोट राष्ट्रीय राजधानी में सुशासन का मॉडल स्थापित करने में सहायक होगा।
कौन-सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव
लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) 70 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
भारतीय सेना प्रमुख ने मतदान किया
वोट डालने के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी कहते हैं कि सबसे पहले मैं बधाई देना चाहता हूं कि यह पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज हम जो देख रहे हैं वह यह है कि लोकतंत्र में हर कोई अपने अधिकार का प्रयोग कर सकता है।'' वोट देना सिर्फ वोट देने का अधिकार नहीं है बल्कि हर आम नागरिक की जिम्मेदारी भी है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लें और भारत का भविष्य खुद तय करें।
दिल्ली के मोती बाग में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद डिप्टी NSA पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए हम काफी पहले आ गए। सुविधाएं बहुत अच्छी हैं...मैं मतदाताओं से वोट करने की अपील करता हूं बिना किसी पक्षपात के उस पार्टी को वोट दें जो उन्हें लगता है कि उनका ख्याल रखेगी।
अलका लांबा ने पिता के साथ किया मतदान
वोट डालने के बाद कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा कहती हैं कि दिल्ली के लोग उत्साहित हैं क्योंकि वे बदलाव और विकास चाहते हैं। अब इस बदलाव को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने देखा है कि पिछले 10 में दिल्ली को कैसे पीछे ले जाया गया है। वर्षों...मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के मतदाता अपने घरों से निकलेंगे और बदलाव लाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वोट अपील
अपना वोट डालने के बाद, दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज़ ने कहा कि प्रिय दिल्लीवासियों, कृपया बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए अपना वोट डालें...
प्रवेश वर्मा की लोगों से वोट अपील
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा कहते हैं कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया। मैं लोगों से भाजपा के पक्ष में अपना वोट डालने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में जहर घोल दिया है, लेकिन नई दिल्ली सीट पर भी कमल खिलेगा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पत्नी संग डाला वोट
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनकी पत्नी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार चरण 1 में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए। वोट डालने के बाद दिल्ली वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली के लोग एक विकसित राष्ट्रीय राजधानी के लिए मतदान कर रहे हैं और मैं जनता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और ऐसी पार्टी को वोट दें जो केंद्र से नहीं लड़ती और काम करती है।
मादीपुर में VVPAT में गड़बड़ी से वोटिंग रुकी
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में मादीपुर में VVPAT में गड़बड़ी से वोटिंग रुकी है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और उनके पिता अमर नाथ लांबा मादीपुर में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे, लेकिन वीवीपैट में कुछ गड़बड़ी के कारण यहां मतदान प्रक्रिया रोक दी गई है।
प्रवेश वर्मा ने युमना घाट पर की पूजा
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने वोट डालने से पहले यमुना घाट, आईटीओ में पूजा-अर्चना की।
मनीष सिसोदिया ने कालकाजी मंदिर में की पूजा
जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार आप नेता मनीष सिसोदिया ने आज कालकाजी मंदिर में पूर्जा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कहा कि लाखों लोग अपने कल्याण और प्रगति के साथ-साथ दिल्ली के कल्याण के लिए वोट करेंगे। इसलिए, मैंने कालका माई से प्रार्थना की कि आप एक बार फिर उनके नेतृत्व में सरकार बनाए।'' अरविंद केजरीवाल...मुझे विश्वास है कि AAP एक बार फिर सत्ता में आ रही है, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बन रहे हैं और मैं लोगों की सेवा करने के लिए जंगपुरा से जीत रहा हूं।
कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित का मतदान
नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने delhiassemblyelection2025 के लिए अपना वोट डाल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट से परवेश वर्मा को मैदान में उतारा है।
आज शाम को जारी होंगे एग्जिट पोल्स
चुनाव के लिए 21500 से अधिक मतपत्र इकाइयां और VVPAT तैयार किए गए हैं। दिल्ली में इस बार 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1267 थर्ड जेंडर वोटर हैं। वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल्स जारी किए जा सकेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
संदीप दीक्षित ने भाजपा-AAP पर लगाए आरोप
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित कहते हैं कि मैं आपको 2-3 दिन से बता रहा हूं कि पैसे बांटे जा रहे हैं। भाजपा और आप दोनों ही पैसे बांट रहे हैं...मुझे निराशा है कि दोनों पार्टियां मतदाताओं को लुभाकर वोट खरीदने की कोशिश में पैसे बांट रही हैं।
आज दिल्ली में ऐसी व्यवस्थाएं रहेंगी
दिल्ली में आज वोटर्स की सहायता के लिए हर 30 मिनट में मेट्रो मिलेगी। सरकारी दफ्तर, बैंक, निजी संस्थान और स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे, सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। शराब के ठेके भी 3 से 5 फरवरी के बीच बंद रखने के आदेश हैं। दिल्ली की सीमा से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद में भी ठेके बंद रहेंगे। ये प्रतिबंध 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए आज मतदान होगा। मैं मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें और अपना बहुमूल्य वोट डालें। इस अवसर पर मेरी विशेष शुभकामनाएं सभी "युवा साथी जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव मतदान शुरू
3193 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन बूथों पर 42 ड्रोन से नजर रखी जाएगी। मतदान केंद्रों पर एसीपी, इंस्पेक्टर स्तर के अफसर भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में 52 हजार कैमरे लगाए गए हैं। सीनियर सिटीजंस और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उनके लिए खास 733 सेंटर बनाए गए हैं। 7553 लोगों को घर से वोटिंग की छूट दी गई थी, जिनमें 6980 अपना वोट डाल चुके हैं।
45 हजार चुनाव कर्मचारी
दिल्ली में चुनाव के लिए कुल मिलाकर 80 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें वोटिंग सेंटरों पर 45 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही है। 70 कंपनियां दूसरे प्रदेशों की आर्म्ड पुलिस की तैनात की गई हैं।
हरियाणा में आज पब्लिक हॉलिडे रहेगा
हरियाणा सरकार ने आज 5 फरवरी को सभी पब्लिक ऑफिसेज, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्ड और निगमों में सवैतनिक छुट्टी की घोषणा की है। अवकाश देने का उद्देश्य उन कर्मचारियों को वोटिंग की सुविधा प्रदान करना है, जो दिल्ली में रजिस्टर्ड वोटर हैं। वे चुनाव में वोट डाल सकते हैं।
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान के लिए 13766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षित वोटिंग सुनिश्चित करवाने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस के 35626 जवान और 19000 होमगार्ड पूरी दिल्ली में तैनात हैं। हर आने जाने वाले वाहन और शख्स की चेकिंग की जा रही है। दिल्ली से लगने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान संपन्न हो गया। वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे चली। 11 जिलों में 70 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत वोटिंग हुई। जनता ने ईवीएम में उम्मीदवारों की किस्मत कैद कर दी। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। मतगणना 8 फरवरी दिन शनिवार को होगी। मतदान के पल-पल के लाइव अपडेट्स देखें News24 के साथ।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
37 mins agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
7 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
12 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
22 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines