हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi AQI: दिन-ब-दिन बढ़ रहा दिल्ली की हवा में जहर, 10°C तक जाएगा तापमान, IMD का ताजा अपडेट

Delhi AQI: दिल्ली में आज भी जहरीली हवा में राहत नहीं मिलने की उम्मीद है, क्योंकि आज सुबह ही AQI 455 पर दर्ज किया गया है. यह गंभीर’ श्रेणी में आता है. वहीं, IMD ने भी मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है.

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

Delhi AQI: दिल्ली में पिछले कई दिनों से हर सुबह AQI 400 पार पहुंच रहा है. यह गंभीर श्रेणी में रखा जाता है. आज सुबह भी दरियागंज इलाके के आस-पास सीपीसीबी ने AQI 455 बताया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है. शहर में जहरीली धुंध की एक परत छाई हुई है. इसी के साथ पिछले कई दिनों से दिल्ली में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन इन हवाओं से दिल्ली की हवा में घुला जहर कम नहीं हो रहा है. स्थिति को देखते हुए दिल्ली में GRAP-3 लागू कर दिया गया है. आज दिल्ली के किस क्षेत्र में कितना AQI है और IMD ने मौसम को लेकर क्या अपडेट दिया है? यहां देखिए.

आज भी गंभीर स्थिति में AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह दरियागंज इलाके में AQI 455 तक पहुंच गया. इसके पहले दिल्ली में 418 AQI था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. मंगलवार को भी AQI 428 दर्ज किया गया था. इसी को देखते हुए ग्रैप-3 लागू किया गया.

ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली के हालात हुए ‘गंभीर’, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर 408 रहा AQI

विज्ञापन

IMD ने मौसम पर क्या दिया अपडेट?

दिल्ली में नवंबर की शुरुआत से ही हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है. समय के साथ सर्दी का एहसास बढ़ता जा रहा है. लोगों ने सुबह शाम में घर से निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते के आखिर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: ‘सांस लेने में दिक्कत… आंखों और गले में जलन’, दिल्ली का AQI पहुंचा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola