Delhi Air Pollution: 'सांस लेने में दिक्कत… आंखों और गले में जलन', दिल्ली का AQI पहुंचा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज फिर से AQI का स्तर गिर गया है. कई इलाकों में सुबह से ही धुंध की चादर देखने को मिल रही है. सर्द हवाएं भी चल रही हैं. आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 379 दर्ज किया गया है. जानिए आज कौन से क्षेत्रों में कितना AQI है.

Delhi Air Pollution

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में दिन-ब-दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक चिंताजनक होता जा रहा है. हर सुबह की शुरुआत प्रदूषण की धुंध के साथ हो रही है. कई क्षेत्रों में देखने पर लगता है कि सर्दी की वजह से शायद कोहरा छाया हुआ है, लेकिन ये धुंध प्रदूषण वाली है. आज सुबह आनंद विहार इलाके की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें जहरीली धुंध की चादर देखी जा सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, AQI 379 दर्ज किया गया है. इसे ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रखा जाता है. लोधी रोड के आसपास भी एक्यूआई 237 दर्ज किया गया है. जानिए आपके क्षेत्र में आज कितना AQI है?

आज कहां पर कितना AQI?

आज दिल्ली में लोधी रोड के आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. यहां पर AQI 237 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है. अक्षरधाम इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 379 दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. एम्स और सफदरजंग अस्पताल के आसपास 236 AQI (खराब) दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

लोगों को किस तरह की परेशानियां?

तिलक मार्ग की रहने वाली प्राची ठाकुर ने इस प्रदूषण को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली की हालत बहुत खराब है. सांस लेने में दिक्कत हो रही है. बिना मास्क के बाहर निकलना नुकसानदेह है. कोहरा अभी बाकी है, स्मॉग को लेकर स्थिति बहुत खराब है.’

इसके अलावा, प्रकृति त्रिपाठी ने कहा कि ‘आंखों और गले में जलन की परेशानी बढ़ गई है. अस्थमा जैसी सांस की समस्या वाले लोगों के लिए ज्यादा परेशानी है.’ उन्होंने कहा कि ‘हम यहां पढ़ाई करने के लिए आए थे, लेकिन इस प्रदूषण की वजह से हमारी दवाइयों का खर्च बढ़ता जा रहा है.’ बता दें कि दिल्ली में अभी ठंडी हवाएं चल रही हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ