Delhi NCR AQI Update: दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात बेहद खराब हो गए हैं. कोहरे और पड़ोसी राज्यों से आने वाले प्रदूषकों के कारण दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर बिछी है और हवा जहरीली हो गई है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ज्यादा हो गया है और नोएडा का AQI भी 400 तक पहुंच गया है. हालातों को देखते हुए जहां दिल्ली सरकार ने ग्रैप-3 के नियमों में ग्रैप-4 की शर्तें मिलाकर सख्ती बरत दी है. वहीं पिछले 23 दिन में दिल्ली की हालत इतनी खराब हो गई है कि देखकर ही दम घुटने लगता है.
जारी हो चुकी हैं 2-2 एडवाइजरी
वहीं कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देशों के अनुसार, प्राइवेट इंस्टिट्यूट़्स को वर्क फ्रॉर्म होम कराने की हिदायत देते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है. AIIMS अलग से एक एडवाइजरी जारी कर चुका है, वहीं दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी लागू करने की मांग भी होने लगी है, क्योंकि दिल्ली की जहरीली हवा सांस संबंधी समस्याओं और दिल की बीमारियों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ा सकता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों के लिए यह हवा खतरनाक साबित हो सकती है.
आज किस शहर में कितना AQI?
बता दें कि आज दिल्ली के कई इलाकों के वीडियो सामने आए, जिनमें स्मॉग की मोटी चादर और जहरीली धुंध साफ देखी जा सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज दिल्ली का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 381 है. अक्षरधाम, मयूर विहार, आनंद विहार और इनके आस-पास इलाकों का AQI 429 है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के वायु प्रदूषण की कैटेगरी है. इंडिया गेट के आस-पास के इलाके का AQI 388 और एम्स के साथ-साथ सफदरजंग अस्पताल के आस-पास का AQI 396 है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी का वायु गुणवत्ता सूचकांक है.
GRAP के नियम किए गए सख्त
बीते दिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के सुझाव पर ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) में बदलाव करके इसे सख्त कर दिया है. ग्रैप-3 में अब स्टेज-1 और 2 के साथ-साथ स्टेज-4 के नियम भी जोड़ दिए गए हैं. नए आदेश के तहत, प्राइवेट कर्मचारी अब वर्क फ्रॉम होम करेंगे. NCR, GNCTD पब्लिक, म्युनिसिपल और प्राइवेट ऑफिस 50% स्टाफ के साथ काम करेंगे. सरकार कर्मचारियों को भी हाइब्रिड मोड में डाला जा सकता है. साथ ही निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह भी सरकार ने दी है.
ग्रैप के तहत दिल्ली में पहले से ही क्लास-5 तक स्कूल हाइब्रिड मोड में चल रहे हैं. निर्माण कार्य, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों की दिल्ली में एंट्री प्रतिबंधित है. एंटी-स्मॉग गन और स्प्रिंकलर दिल्ली में तैनात कर दिए गए हैं. CNG और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई है. मास्क अनिवार्य कर दिया गया है और बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों को भी घर के अंदर ही रखने का सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
43 mins agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
7 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
12 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
22 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines