---विज्ञापन---

दिल्ली

Delhi News: अलीपुर फैक्ट्री में भीषण आग, 22 फायर टेंडर मौके पर, 3 की मौत

Delhi Fire News: पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

Delhi Fire News: बाहरी दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर थे। कैमिकल फैक्ट्री होने के चलते उसमें ज्वलनशील पदार्थ था, जिससे आग भड़ने के चंद मिनटों बाद ही उसने विकराल रूप ले लिया। अब तक हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर है। आग लगने के बाद घटनास्थल के आसपास काफी धुंआ है।

---विज्ञापन---

आसपास कई इमारतों को खाली करवाया गया

पुलिस के अनुसार मौके पर 22 फायर टेंडर मौजूद हैं। बचाव कार्य चल रहा है, कैमिकल होने के चलते आग बुझने के बाद फिर फैल जा रही है। फैक्ट्री नरेला के काफी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है। उसके आसपास कई घर सटे हुए हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियातन आसपास की कई इमारतों को खाली करवा दिया गया है।

संकरी जगह होने के चलते आग बुझाने में दिक्कत 

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। फिलहाल शुरुआती जांच में शॉट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। फायर विभाग जांच के बाद आग के स्पष्ट कारणों के बारे में बताएगा। संकरी जगह होने के चलते आग बुझाने में परेशानी हो रही है। आसपास रिहायशी इलाका है। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं।

---विज्ञापन---

बचाव कार्य जारी

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री मालिक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर स्थिति को नियंत्रण रखना हमारी प्राथमिकता है। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में दमकल कर्मी तैनात हैं। घटनास्थल के आसपास एंबुलेंस तैनात है, बचाव दल राहत कार्य में लगा है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के 5 राज्यों में फिर करवट लेगा मौसम, आया IMD का अपडेट

First published on: Feb 15, 2024 10:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola