दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के 5 राज्यों में फिर करवट लेगा मौसम, आया IMD का अपडेट

Today weather forcast: वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Weather Update

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम फिर करवट लेगा। यहां 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिसके चलते दो से तीन दिनों के भीतर एनसीआर में हल्की बारिश होगी। यहां अलग-अलग इलाकों में बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में मौसम फिर करवट लेगा। यहां हल्की ठंड पड़ेगी।

विज्ञापन

16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा चलेगी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एनसीआर में मौसम साफ रहा। यहां तड़के हल्का कोहरा होने के बाद धूप निकली। दिल्ली में मैक्सिमम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 फरवरी को भी आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

राजस्थान में बारिश और बिहार में कोहरा पड़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 16 से 18 फरवरी के बीच तड़के हल्का कोहरा पड़ेगा। यहां फिलहाल ठंड बढ़ने का अनुमान तो नहीं है लेकिन दिन में सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। वहीं, राजस्थान में 19 फरवरी से मौसम बदलेगा। यहां अलग-अलग जिलों जयपुर, सीकर, दौसा, करौली, धौलपुर आदि में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत हिमालयन रीजन में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है। 20 फरवरी को बाद इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मौसम ड्राई

उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी तक मौसम ड्राई बना हुआ है। इसके बाद 19 फरवरी से यहां अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। इसी तरह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हरियाणा के रोहतक, जींद, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के चंड़ीगढ़ में अगले दो से तीन दिन बाद बारिश होने का अनुमान है। मौमस विभाग के अनुसार उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में सुबह-शाम ठंड रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ