कार के नीचे फंस गया शख्स, 10 मीटर तक रहा घसीटता; CCTV से पकड़ा गया आरोपी
Connaught Place Man stuck under car: पुलिस के अनुसार कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, उसे पकड़ लिया गया है। मृतक की मौत ज्यादा खून बहने से हुई है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Connaught Place Man stuck under car: देश के दिल दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, यहां एक शख्स टक्कर लगने के बाद कार के टायरों के बीच में फंस गया। जिसके बाद डर और भागने की फिराक में कार ड्राइवर उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ गया। पीड़ित किसी तरह वह कार से छूटा तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
ये मामला कनॉट प्लेस का है, पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान लेखराज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आसपास लगे कैमरों से एक फुटेज मिली। फुटेज से वारदात में शामिल कार की पहचान हुई। पुलिस कार मालिक के घर महिपालपुर पहुंची, तो मालिक के घटना के बारे में सुनकर होश उड़ गए। कार मालिक ने बताया कि जिस दिन की घटना है उस समय कार उसका एक दोस्त मांग कर ले गया था।
Hit by car in Delhi’s Connaught Place, man dragged for 10 metres on road before death#Delhi #ConnaughtPlace #RoadAccident #CarAccident https://t.co/2ksRrCc4fl
— NewsDrum (@thenewsdrum) September 7, 2024
दोस्त ने कार तो लौटा दी लेकिन उसने इस घटना के बारे में कार मालिक को कुछ नहीं बताया। कार मालिक की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी 28 वर्षीय शिवम दुबे को पकड़ लिया। शिवम ने बताया कि वह अपने एक दोस्त से मिलने के लिए कनॉट प्लेस गया था और हादसा होने के बाद डर के चलते वहां से भाग गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिवम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
हादसे में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ज्यादा खून बहने से 45 साल के लेखराज की मौत हुई है। उसके परिजनों के बारे में अभी पता नहीं चला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: