30 दिन बंद रहेगी दिल्ली की एक मेन रोड, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़कर ही घर से निकलें

Traffic Route Diversion : दिल्ली की एक सड़क अगले 30 दिन बंद रहेगी। इसके लिए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे एडवाइजारी फॉलो करें और सख्ती से आदेशों का पालन करें।

Delhi Congestion Tax
विज्ञापन

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्लीवासियों और दिल्ली आने जाने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके अनुसार अगले 30 दिन राजधानी की एक मेन रोड बंद रहेगी। जी हां, लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मायापुरी फ्लाईओवर (नारायणा से राजा गार्डन कैरिजवे तक) का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। यह काम आज 6 सितंबर दिन शुक्रवार से शुरू होगा। इसलिए कल से अगले 30 दिन के लिए इस हाईवे पर ट्रैफिक बंद रहेगा और रूट डायवर्ट रहेगा। लोगों से अपील है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और एडवाइजरी पढ़कर की घर से निकलें। एडवाइजरी का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

आवाजाही के लिए इस्तेमाल करें यह सड़क

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, फ्लाईओवर का आधा हिस्सा अगले 30 दिन बंद रहेगा और आधा हिस्सा आवाजाही के लिए खुला रहेगा। ऐसे में धौलाकुआं और नारायणा से आने वाले लोग और राजा गार्डन की ओर से आने जाने वाले यात्रियों को सलाह है कि वे आवाजाही के वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करें। लोग मायापुरी फ्लाईओवर की शुरुआत में पॉइंट से सर्विस रोड से आवाजाही करें या फ्लाईओवर के बायपास करें। मायापुरी लाल चौक बत्ती से भी गुजर सकते हैं।

विज्ञापन

एडवाइजरी में आम लोगों के लिए भी निर्देश

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने अपनी ट्रैफिक एडवाइजरी में आम लोगों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे बंद की गई सड़क से सफर करने से बचें और सहयोग करें। आवाजाही के लिए निजी वाहन की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें। सड़क किनारे पार्किंग करने से भी बचें, इससे ट्रैफिक जाम होगा। इमरजेंसी की स्थिति में समय देखकर ही घर से निकलें, ताकि जाम में न फंसे और देरी भी न हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ