हर आम आदमी को भी मिले तुरंत न्याय', चेन स्नेचर की गिरफ्तारी पर बोलीं कांग्रेस सांसद आर सुधा

दिल्ली में कांग्रेस सांसद की चेन छीनकर फरार चोर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने चेन भी बरामद कर ली है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है।

Congress MP R Sudha
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद आर सुधा की चेन छीनकर भागने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने छीनी गई चेन भी हासिल कर ली है। मामले की जांच फिलहाल जारी है। वहीं, इस मामले पर कांग्रेस सांसद आर सुधा ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी चेन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मैं दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देती हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस हर आम आदमी के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए। पुलिस को ऐसे मामलों पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

चोरी के मामले पर लिखा था अमित शाह को पत्र

विज्ञापन

इस चोरी की वारदात के बाद कांग्रेस सांसद आर सुधा ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर भी लिखा था और आरोपी को जल्द से जल्द अरेस्ट करने की मांग की थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आर.सुधा से छीनी गई चैन 30 ग्राम की थी और जिसने चेन छीनी थी वो चोर 24 साल का एक आदतन अपराधी (बार-बार अपराध करने वाला) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी का नाम सोहन रावत है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उस पर पहले से ही भी 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं और ज्यादातर चोरी से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने कहां से की गिरफ्तारी?

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अलग-अलग रास्तों की सीसीटीवी की मदद से अच्छे से जांच कर उनको सही से एनालाइज किया। आरोपी के खिलाफ जो भी सुराग मिले, उसके आधार पर उसकी पहचान की गई। फिर पुलिस ने एएटीएस की टीम बनाकर उसे पकड़ा।

विज्ञापन

पुलिस ने इससे पहले आरोपी को एक गाड़ी की चोरी के मामले में अरेस्ट किया था। उसके बाद आरोपी जमानत पर रिहा हो गया था। जिसके बाद उसने फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर क्या बोला

विज्ञापन

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने चेन स्नेचर की गिरफ्तारी पर कहा कि इस मामले के बारे में 4 अगस्त को हमें पता चल गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हमने कई टीमें गठित कर 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सोहन रावत है और वह ओखला का रहने वाला है। उसने इस चोरी को अंजाम देने के लिए स्कूटी का इस्तेमाल किया था और वह स्कूटी चोरी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ