हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कौन है सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला शख्स? राजकोट से आया था दिल्ली

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर आज सुबह हमला हो गया। इस हमले को अंजाम देने वाले शख्स की उम्र 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद हमलावर से सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री जनता की समस्याएं सुन रहीं थीं, तभी उन पर एक शख्स ने हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमलावर एक शिकायत पत्र लेकर ही सीएम आवास पहुंचा था। उसने पहले वो पत्र हवा में लहराया और उसके बाद चिल्लाते हुए सीएम की तरफ बढ़ा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसने सीएम को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान उसने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर हमला करने की कोशिश की। हमलावर का नाम राजेश खिमजी सकरिया बताया जा रहा है।

राजकोट से आया था हमलावर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम पर हमला करने वाला शख्स राजकोट से बताया जा रहा है। उसका नाम राजेश खिमजी सकरिया है। हमलावर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में और भी कुछ बड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। दावा किया जा रहा है कि सीएम के सिर में चोट भी लगी है, उनके सिर में मेज लगी है।

ये भी पढ़ें: ‘हमले के बाद सदमें में दिल्ली सीएम, सिर में लगी चोट’, बीजेपी नेता ने बताया पूरा घटनाक्रम, अब कैसी है हालत

विज्ञापन

दिल्ली क्यों आया था आरोपी?

राकजोट से यह शख्स दिल्ली की सीएम के पास एक फरियाद लेकर आया था। बताया जा रहा है कि ये शख्स किसी को जेल से छुड़ाने की फरियाद लेकर आया था।

सीएम पर हमले की कड़ी निंदा

सीएम रेखा पर हमले की विपक्ष भी निंदा कर रहा है। इसको लेकर दिल्ली की पूर्व आतिशी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर होना बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध किया जाना चाहिए, लेकिन हिंसा नहीं होनी चाहिए।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पहले शिकायत हवा में लहराई, फिर चिल्लाते हुए हाथ पकड़ने की कोशिश, सीएम आवास में मौजूद चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola