पहले शिकायत हवा में लहराई, फिर चिल्लाते हुए हाथ पकड़ने की कोशिश, सीएम आवास में मौजूद चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

CM Rekha Gupta Attack: आज सुबह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हो गया। हमले के दौरान वह जन सुनवाई कर रही थीं। बताया जा रहा है कि शख्स काफी गुस्से में लग रहा था। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

CM Rekha Gupta Attack

Photo credit- X

विज्ञापन

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला हो गया। हमला एक 40 साल के शख्स ने किया। बताया जा रहा है कि हमलावर के हाथ में एक कागज था, जो उसने सीएम को दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स काफी गुस्से में दिख रहा था। बताया गया कि वह कोई समस्या लेकर सीएम के पास पहुंचा था। अचानक वह सीएम की तरफ लपका। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के दौरान वहां पर कई लोग मौजूद थे, जिसमें से एक ने सीएम आवास के बाहर अफर-तफरी के बारे में बताया।

सीएम आवास पर मौजूद चश्मदीद की आंखों-देखी

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ तब वहां पर बहुत से लोग मौजूद थे। उन्हीं में से एक शैलेंद्र कुमार नाम का शख्स भी था। उन्होंने बताया कि ‘मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। पता चला कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया है, यह सरासर गलत है।

विज्ञापन

पूछताछ के लिए ले गई पुलिस

हमलावर को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह शख्स काफी एग्रेसिव नजर आ रहा था। सीएम उस दौरान लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। यह शख्स भी एक कागज के साथ अपनी समस्या लेकर ही उनके पास पहुंचा था। पुलिस अधिकारी इस हमले के बाद सीएम के आवास पर पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इसे गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पर पूछताछ की जा रही है।

बीजेपी ने इस हमले के पीछे एक राजनीतिक साजिश बताई है। साथ ही इस हमले को विरोधियों की साजिश बताया है। अभी सीएम आवास पर कई नेता मौजूद हैं। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने भी इस हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ