दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है। हमलवार को पुलिस होरासत में ले लिया है। सीएम पर हमला करने वाले गुजरात का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Delhi CM

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री आवास में वह जनसुनवाई कर रही थीं, तभी एक शख्स ने उस पर हमला करने की कोशिश की है, हालांकि इस मामले में उनके कोई चोट नहीं आई है। बीजेपी का कहना है कि 35 साल का एक शख्स कागज लेकर सीएम से मिलने पहुंचा था। अपनी बात सीएम से कहने के बाद वह चीखने लगा और हमला करने की कोशिश की।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो शख्स ने दिल्ली सीएम को थप्पड़ भी मार दिया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। बीजेपी ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए इस हमले की निंदा की है।

विज्ञापन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की भी पोल खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो एक आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?

बता दें कि राज निवास मार्ग स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान, सुबह करीब 8 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेश खिमजी सकारिया नामक एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और सिविल लाइंस थाने ले गई। मुख्यमंत्री को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। दिल्ली पुलिस राजकोट के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

घटना को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हमले की आलोचना करते हुए इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला निंदनीय है। इससे यह भी उजागर होता है कि दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लोग यहां सुरक्षा के लिए आते हैं। पुलिस को जागना चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ