नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली के दशरथपुरी, वैशाली एक्सटेंशन और डाबड़ी एक्सटेंशन में नई सड़क सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और गैस की पाइपलाइन के कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बारिश के बाद पश्चिमी दिल्ली की इन कॉलोनियों में पैदल चलना मुश्किल था।
असली राजधानी कच्ची कालोनियों में बसती है
सीएम ने आगे कहा कि दशरथपुरी, वैशाली, वैशाली एक्सटेंशन और डाबड़ी एक्सटेंशन में सभी सड़कें बन गई हैं। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा दिल्ली की बात होती है तो लोग नई दिल्ली के क्षेत्र या इंडिया गेट आदि के बारे में बात करते हैं। जबकि असली राजधानी यहां की कच्ची कालोनियों में बसती है।
76 सड़कें और 152 नालियां बनी
सीएम ने कहा कि यहां के दुर्गा पार्क में जो सड़क रह गई हैं उन पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा रघु नगर और सागरपुर वार्ड में सीवर का काम पूरा हो चुका है। बता दें कि पश्चिमी दिल्ली की कालोनियों में साढ़े सात किलोमीटर लंबी कुल 76 सड़कें और 152 नालियां बनी है।
24 घंटे नल से पानी
सीएम ने कहा कि 2024 दिसंबर तक सभी कच्ची कालोनियों में सड़कें बन जाएगीं। दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली की आपूर्ति के बाद हर घर में 24 घंटे नल से साफ पीने का पानी सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। इसके अलावा सीएम ने दिल्ली में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां अमेरिका व यूरोप की तरह सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के सीमापुरी में गिरी तीन मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
15 mins agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
18 mins agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
25 mins agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
2 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
17 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
17 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
20 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines