हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से जुड़े 480 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक

CJP के प्रदर्शन के दौरान फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैलाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. सीमा पार पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है. पुलिस ने युवाओं से भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की है.

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रामक जानकारियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इंटरनेट पर एक बड़े नेटवर्क के जरिए फर्जी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे करीब 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की और उन्हें तुरंत प्रभाव से ब्लॉक करवा दिया है.

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, ये सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स एक सोची-समझी रणनीति और समन्वित तरीके से काम कर रहे थे. इनका मुख्य उद्देश्य प्रदर्शन की आड़ में भड़काऊ पोस्ट, मनगढ़ंत दावे और डीपफेक/एडिटेड वीडियो शेयर कर युवाओं को भड़काना और देश में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना था.

दिल्ली पुलिस की युवाओं और छात्रों से अपील

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने देश के युवाओं और छात्रों के लिए एक विशेष चेतावनी व अपील जारी की है. पुलिस ने कहा है कि छात्र और युवा सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे संदिग्ध या विदेशी हैंडल से दूरी बनाकर रखें, जिनका मकसद केवल भ्रम पैदा करना है. किसी भी खबर, दावे या वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. केवल सरकारी एवं आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी को ही सही मानें.

विज्ञापन

पुलिस ने स्पष्ट हिदायत दी है कि किसी भी भड़काऊ, संदिग्ध या असत्यापित पोस्ट को बिना जांच-पड़ताल के आगे शेयर न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस अब इन हैंडल के जरिए फैलाए गए अन्य डेटा की भी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि अफवाह फैलाने वाले पूरे तंत्र का पर्दाफाश किया जा सके.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola