उत्तम नगर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 500 पन्नों की चार्जशीट में 18 आरोपी नामजद

Delhi Police ने उत्तम नगर में तरुण भूतोलिया हत्या मामले में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. 18 आरोपी नामजद, 2 नाबालिगों का मामला जेजेबी भेजा गया. पढ़िए दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-30T151145.222
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर में होली का जश्न मनाने के मामले में हुई तरुण भूतोलिया की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर कुल 18 को आरोपी बताया है. इस मामले में कुल 20 आरोपी है जिनमें से 2 नाबालिग है. लिहाजा उनके खिलाफ जुविनाइल बोर्ड में इंक्वेस्ट कारवाई करने की अपील की गई है. पुलिस की तरफ से 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है.

दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई पिटाई में तरुण की मौत मामले में द्वारका कोर्ट में चार्जशीट सौंप दी है.

विज्ञापन

दरअसल बीते 4 मार्च को होली के दिन एक छोटी बच्ची द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा पड़ोस की महिला पर जा गिरा, जिसके बाद हुआ विवाद धीरे धीरे हिंसक झड़प में बदल गया. चार्जशीट के मुताबिक आरोप है कि बाद में तरुण को उसके घर के पास रोककर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया और एक दिन बाद उसकी मौत हो गई थी.

इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ चार्जेज फाइल किए गए है जिनमें SC/ST एक्ट, unlawful असेंबली, दंगा भड़काना, जैसे सेक्शन के तहत भी आरोप लगे हैं.

विज्ञापन

दो नाबालिगों की भूमिका सामने आने के बाद मामला जेजेबी को भी भेजा गया है.
पुलिस ने अब BNS की धारा 95 और 103(2) भी जोड़ी है, जो सामूहिक हत्या और नफरत के आधार पर अपराध से जुड़ी हैं. फिलहाल दो आरोपी फरार हैं, जिनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है… पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ