हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में बड़ा एक्शन, जामिया नगर में LPG की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, 62 सिलेंडरों के साथ एक गिरफ्तार

दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस ने एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए 62 सिलेंडर और एक टाटा ऐस वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. ऐसे गैरकानूनी काम न सिर्फ सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं. इसी कड़ी में दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है.

दक्षिण-पूर्व जिला के थाना जामिया नगर पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 62 सिलेंडर (48 भरे हुए और 14 इस्तेमाल किए हुए) और एक टाटा ऐस वाहन बरामद किया है. इससे इलाके में चल रहे इस गैरकानूनी धंधे पर बड़ा असर पड़ा है

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च को बीट पेट्रोलिंग के दौरान गली नंबर 39, यमुना पुस्ता इलाके में एक व्यक्ति टाटा ऐस वाहन (DL-1L-AL-9788) के पास संदिग्ध हालत में मिला. वाहन में भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर लदे थे. पूछताछ के दौरान आरोपी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका.

विज्ञापन

यह भी पढे़ं;सावधान दिल्ली! इन इलाकों में 24 घंटे नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

जांच में सामने आया कि आरोपी बिना रसीद के इलाके में महंगे दाम पर सिलेंडर बेच रहा था. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसका साथी मुकेश मेरठ (उत्तर प्रदेश) के गांव ललियानी स्थित गैस एजेंसी के पास से सिलेंडर लाकर सप्लाई करता था.

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनों के तहत केस दर्ज कर लिया है. अवैध काम में इस्तेमाल हो रही टाटा ऐस गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी जांच चल रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढे़ं;गंदे पानी से मिलेगी राहत? दिल्ली के 9 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट होंगे अपग्रेड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola