Delhi Election : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मुझे भाजपा का एक कट्टर समर्थक मुझे मिला था। उसने मुझसे पूछा कि अगर आप हार गए तो क्या होगा? इस पर मैंने भी पूछा कि भाई ये छोड़ो, ये बताओ कि मैं हार गया तो तुम्हारा क्या होगा?
केजरीवाल ने कहा कि मैं हार गया तो दिल्ली के अच्छे सरकारी स्कूलों की हालत खराब हो जाएगी। तुम्हारे बच्चों का क्या होगा? दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है लेकिन भाजपा की सरकार वाले राज्यों में कितने घंटे बिजली आती है? यहां बिजली बिल भी जीरो आता है। अगर मैं हार गया तो तेरा क्या होगा?
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री शिक्षा, फ्रीस बस यात्रा, फ्री इलाज ये सब बंद हो जाएंगे। कम से कम हर महीने 25 हजार रुपये की चपत लगेगी, हैं 25 हजार देने को? केजरीवाल ने कहा कि मुझसे भाजपा समर्थक ने कहा कि मैं तो एक लाख रुपये महीने कमाता हूं, उसमें भी मेरा गुजरा नहीं होता है।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा भूल जाओ, राजनीति भूल जाओ, अपनी और अपने परिवार की सोचो। ये सोचो कि अगर केजरीवाल हार गया तो तुम्हारा क्या होगा? भाजपा कार्यकर्ता ने मुझसे कहा कि इस चुनाव में तो आपको वोट दे दूंगा लेकिन भाजपा नहीं छोडूंगा।
केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर भाजपा दिल्ली में आ गई तो आपको हमारी सरकार से मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद हो जाएंगी और 25 हजार रुपये महीने के बचेंगे। मैं भाई होने के नाते सलाह दे रहा हूं कि इस चुनाव में झाड़ू पर वोट दे दो। इसी में आपका और आपके परिवार का फायदा है। आपको कोई व्यक्तिगत काम हो तो मेरे पास आ जाना, मैं हमेशा आपके काम आऊंगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
2 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
11 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
15 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
17 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines